Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज़ हजारों वीडियो वायरल होती हैं. कई वीडियो आपके चेहरे पर मायूसी ला देंगी तो कुछ वीडियो आपकी हंसी रुकने नहीं देंगी. वहीं शादी के अक्सर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हे देखने के बढ़ हर कोई दंग रह जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में शादी की रस्में निभा रहे एक पंडित जी अचानक अपना आपा खो बैठे और हिंसक हो गए. ऐसा तब हुआ जब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ मेहमान दूल्हा-दुल्हन के बजाय उन पर फूल फेंक रहे थे. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं और इस दौरान कई युवा वहाँ खड़े होकर तेज-तेज फूल फेक रहे हैं. इस वीडियो में जब पंडित जी को ये एहसास हुआ कि ये फूल दूल्हा-दुल्हन पर नहीं बल्कि मुझपर फेके जा रहे हैं तो वो आक्रोशित हो गए और गुस्से में अपना आपा खो बैठे. वहीं इसके बाद पंडित जी ने कुछ ऐसा किया जो सच में हैरान कर देने वाला था. आपको बता दें कि इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्यों आपा खो बैठे पंडित जी ?
युवकों की इस हरकत के बाद पंडित जी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उन मेहमानों की ओर कोई चीज़ फेंक दी, जिन्हें वो खुद पर फूल फेंकते देख रहे थे. इसके बाद जो कुछ हुआ, उससे वहां काफ़ी अफ़रा-तफ़री मच गई, जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन को आखिरकार अपनी रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं. इस वीडियो के वायरल होते ही कमैंट्स की बारिश हो गई.