What is Omakase: आपमें से शायद ही बहुत कम लोगों को ओमाकासे के बारे में पता होगा. यह एक तरह की जापानी भाषा है जिसका मतलब है कि ‘मैं आप पर भरोसा करता हूं’ या फिर ‘शेफ, आप खुद ही तय करें’. जानकारी के मुताबिक, यह एक ऐसी डाइनिंग शैली है जहां ग्राहक के पास कोई मेनू (Menu) नहीं दिया जाता है. इसके बजाय, आप पूरी तरह से शेफ के विवेक और उसकी पसंद पर निर्भर होते हैं. यानी, शेफ अपनी पसंद की सबसे ताज़ा सामग्री और अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके आपके लिए एक-एक करके डिश तैयार करता है.
व्यक्तिगत अनुभव (Personalized Experience)
देश की राजधानी दिल्ली में लोग अब सिर्फ भीड़-भाड़ वाले शोर से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश में है. ऐसे में ओमाकासे में शेफ ज्यादातर आपके सामने खाना बनाता है और हर डिश के साथ-साथ अपनी एक कहानी भी बताते हैं, जिससे यह अनुभव बहुत व्यक्तिगत हो जाता है.
ताजगी और गुणवत्ता का अनोखा मिसाल
तो वहीं, दूसरी तरफ ओमाकासे पूरी तरह से मौसम की सबसे ताज़ा सामग्री पर आधारित होता है. जहां, दिल्ली के हाई-एंड बार और रेस्तरां अब सीधे जापान से मछली और अन्य सामग्रियां मंगवे की कोशिश में हैं हैं, जो इस चलन को और भी ज्यादा तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं.
शेफ की कला से आप हो सकते हैं हैरान
इसमें शेफ सिर्फ रसोइया नहीं, बल्कि एक कलाकार बन जाते हैं. दरअसल, वह आपकी पसंद-नापसंद को भांपते हुए रियल-टाइम में डिश को कस्टमाइज़ करके आपके सामने पेश करते हैं. इतना ही नहीं, ओमाकासे काउंटर पर आमतौर पर बहुत कम सीटें (6 से 10) होती हैं, जो इसे एक प्रीमियम और एक्सक्लूसिव अहसास दिलाने का काम करती है.
ओमाकासे डाइनिंग की क्या है मुख्य विशेषताएं?
बिना किसी मेनू के आपको पता नहीं होता कि अगली डिश क्या होगी. इसके अलावा आप सीधे शेफ के सामने बैठते हैं और उसे अपनी डिश तैयार करते हुए बड़े ही आराम से देख सकते हैं. इसमें सबसे महंगे और दुर्लभ सीफूड का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है.