The Greenland Shark Mystery: ग्रीनलैंड शार्क (Somniosus microcephalus) प्रकृति के सबसे विस्मयकारी (Auwsome) चमत्कारों में से एक माने जाते हैं. जहां, ठंडे आर्कटिक महासागर की गहराई में रहने वाली यह शार्क न सिर्फ अपनी विशाल काया के लिए विश्वभर में बेहद ही प्रसिद्ध है, बल्कि अपनी अविश्वसनीय लंबी उम्र के लिए भी जानी जाती है. तो वहीं, दूसरी तरफ वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जीव 272 से 500 साल तक धरती पर जीवित रह सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आज समुद्र में तैर रही कुछ शार्क उस समय पैदा हुई होंगी जब आइजैक न्यूटन ने नियमों की खोज भी नहीं की थी.
शून्य के करीब तापमान में रहते हैं शार्क
आपमें से शायद ही बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि दरअसल, यह शार्क शून्य के करीब तापमान वाले पानी में रहना पसंद करती हैं. जहां, ठंडे वातावरण की वजह से इनकी चयापचय (Metabolism) दर बेहद धीमी होती है. तो वहीं, वे बहुत धीरे तैरती हैं और बहुत कम ऊर्जा खर्च करती हैं, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘स्लो-मोशन लाइफ’ का नाम दिया है.
हर साल 1 सेंटीमीटर बढ़ते हैं ये शार्क
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये शार्क हर साल सिर्फ और सिर्फ 1 सेंटीमीटर ही बढ़ती हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि वे लगभग 150 साल की आयु तक पहुंचने के बाद ही प्रजनन के लिए परिपक्व (Mature) हो जाती हैं. हाल ही शोधों (Research) से यह पता चला है कि डीएनए में खास तरह के मरम्मत तंत्र पाए जाते हैं, जो उम्र के साथ होने वाले नुकसान और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में पूरी तरह से मदद भी करते हैं.
आखिर कैसे होता है आयु का निर्धारण?
जानकारी के मुताबिक, शार्क की उम्र का पता लगाना सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उनमें हड्डियों की कमी होती है. तो वहीं, दूसरी तरफ वैज्ञानिकों ने इनकी आंखों के लेंस के कार्बन डेटिंग (Radiocarbon dating) का इस्तेमाल करके उम्र का अनुमान लगाने की बेहद ही कोशिश की है. साल 2016 के एक प्रसिद्ध अध्ययन में एक 5 मीटर लंबी शार्क की उम्र लगभग 392 साल की आंकी गई थी.