Punch The Baby Monkey: सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादातर जानवरों के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ‘पंच’ नाम के इस बेबी मंकी ने मासूमियत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जहां, यह नन्हा बंदर अपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ यानी एक छोटे से सॉफ्ट टॉय के साथ ऐसे लिपटा रहता है, जैसे वह उसका सबसे कीमती खजाना हो. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि पंच कैसे अपने खिलौने को गले लगाकर चैन की नींद सो रहा है और बीच-बीच में उसे और मजबूती से पकड़ लेता है.
तो वहीं, यह वीडियो न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह जानवरों की भावनाओं और उनके लगाव को भी खूबसूरती से दर्शाता है. लेकिन, तरह से पंच अपने खिलौने के साथ सुरक्षा और सुकून महसूस करता है, वह नजारा किसी का भी दिन बनाने के लिए काफी है. इतना ही नहीं, इसे देखने वाले यूजर्स इसे ‘क्यूटनेस ओवरलोडेड’ करार दे रहे हैं और इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
यहां देखें वायरल वडियो
After enduring days of rejection, Baby Punch finally experienced the comfort of love. Today, the adult monkey Onsing drew little Punch into a firm, deeply reassuring embrace. pic.twitter.com/SnCdsDZ5kl
— ✮ راينر براون (@dondawastaken) February 20, 2026
कहां देख सकते हैं पंच के ये प्यारे वीडियो?
अगर आप भी पंच द बेबी मंकी की इन प्यारी हरकतों को देखना चाहते हैं, तो आप इसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ढूंढ सकते हैं. खास रूप से YouTube पर ‘Punch the Baby Monkey’ नाम से कई चैनल्स और वीडियो मौजूद हैं, जहां इसके दैनिक जीवन की झलकियां दिखाई जाती हैं. इतना ही नहीं, Instagram और TikTok जैसे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर भी पंच के ये दिल जीतने वाले क्लिप्स ज्यादातर ट्रेंड करते रहते हैं.
पंच के इन वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बढ़ा चढ़कर लुटा रहे हैं. जिस पर कई यूजर्स ने कहा कि इस नन्हे बंदर की मुस्कान और खिलौने को पकड़ने का अंदाज उन्हें अपने बचपन की याद दिलाता है. वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में, पंच जैसे मासूम जीवों के ये वीडियो मानसिक शांति और खुशी देने का एक बड़ा जरिया बन गए हैं.