Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > LPG गैस सिलेंडर के नीचे छेद क्यों होते हैं? बड़ी दुर्घटना से बचाते हैं ये छोटे होल्स, जानकर हो जायेंगे हैरान

LPG गैस सिलेंडर के नीचे छेद क्यों होते हैं? बड़ी दुर्घटना से बचाते हैं ये छोटे होल्स, जानकर हो जायेंगे हैरान

क्या आपने कभी गौर किया है कि LPG गैस सिलेंडर के निचले हिस्से पर छोटे-छोटे छेद क्यों बने होते हैं? ये छेद महज डिजाइन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि सुरक्षा, रखरखाव और दुर्घटना रोकथाम के लिए सोच-समझकर बनाए जाते हैं. आइये जानते हैं कि इन छोटे से दिखने वाले छेदों का क्या काम है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: March 12, 2026 16:59:41 IST

Mobile Ads 1x1

LPG गैस सिलेंडर हर भारतीय घर की रसोई का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इसके निचले हिस्से पर छोटे-छोटे छेद क्यों बने होते हैं? 

ये छेद महज डिजाइन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि सुरक्षा, रखरखाव और दुर्घटना रोकथाम के लिए सोच-समझकर बनाए जाते हैं. आइये जानते हैं कि इन छोटे से दिखने वाले छेदों का क्या काम है. 

नमी और जंग से बचाव

सिलेंडर को फर्श पर रखने पर उसके नीचे नमी इकट्ठा हो सकती है, जो जंग लगने का कारण बनती है. इन छेदों से हवा का संचार होता रहता है, जिससे नमी सूख जाती है और जंग की समस्या कम हो जाती है. जंग लगने से सिलेंडर कमजोर हो सकता है, जिससे विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है. ये छेद सिलेंडर को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं.

तापमान नियंत्रण में करते हैं मदद 

गर्मी के मौसम में सिलेंडर का तापमान बढ़ सकता है, क्योंकि गैस के अंदर दबाव बढ़ जाता है. नीचे के छेद हवा के प्रवाह को बनाए रखते हैं, जो तापमान को संतुलित रखता है. इससे गर्मी से फैलाव या विस्फोट की संभावना कम हो जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, ये छेद सिलेंडर को सतह की गर्मी से भी बचाते हैं. 

सफाई और रिफिलिंग में आसानी

जब सिलेंडर को पानी से धोया जाता है, तो ये छेद पानी को फंसने नहीं देते, जिससे पानी आसानी से बाहर निकल जाता है. रिफिलिंग के दौरान भी ये हवा के सर्कुलेशन से प्रक्रिया को सुगम बनाते हैं. अलग-अलग कंपनियां छेदों का डिजाइन बदलती रहती हैं, लेकिन उनका उद्देश्य वही रहता है; सुरक्षा और सुविधा. 

सिलेंडर की डिजाइन से जुड़े अन्य रोचक तथ्य

लाल रंग सिलेंडर को दूर से दिखाने के लिए चुना गया है, जिससे इनके ट्रांसपोर्ट के दौरान इन्हें दूर से पहचाना जा सके और दुर्घटना को रोका जा सके. वहीं इसका सिलेंड्रिकल आकार गैस को समान रूप से फैलाने में सहायक है. चूंकि एलपीजी गैस गंधहीन होटी है, इसलिए इसमें इथाइल मरकैप्टन मिलाई जाती है, ताकि गैस का रिसाव होने पर गंध से पता चल सके. ये सभी फीचर्स सिलेंडर को सुरक्षित बनाते हैं.

MORE NEWS