Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > पति से छुपाकर रखे थे हजारों रुपये, 10 साल बाद मिले तो खुशी की जगह फूट-फूटकर रो पड़ी महिला; वीडियो वायरल

पति से छुपाकर रखे थे हजारों रुपये, 10 साल बाद मिले तो खुशी की जगह फूट-फूटकर रो पड़ी महिला; वीडियो वायरल

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 10 साल बाद पति से चोरी हुए पैसे मिलने पर महिला नोट देखकर रो पड़ी. जानिए पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 26, 2026 10:50:15 IST

Mobile Ads 1x1

Woman Crying Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला हाथ में पुराने नोट लिए रोती हुई दिखाई दे रही है. नोट उसके हाथ में हैं, लेकिन अब उनका कोई मूल्य नहीं रह गया है. बताया जा रहा है कि महिला ने ये पैसे अपने पति से छिपाकर आपात स्थिति के लिए संभालकर रखे थे, लेकिन नोटबंदी के बाद वह उन्हें बदलवाना भूल गई.

सफाई के दौरान मिले पुराने 500-1000 रुपये के नोट

जानकारी के मुताबिक, घर की सफाई के दौरान महिला की बेटी को अलमारी में रखे कुछ पुराने नोट मिले. ये 500-1000 रुपये के वे नोट थे, जिन्हें साल 2016 में बंद कर दिया गया था. वीडियो में बेटी अपनी मां से कहती सुनाई देती है कि सफाई करते समय उसे ये पैसे मिले हैं. नोट देखते ही महिला भावुक हो जाती है और रोने लगती है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए अपने अनुभव

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर अपने अनुभव साझा किए. कुछ लोगों ने बताया कि उनके भी हजारों रुपये इसी तरह बेकार हो गए. एक यूजर ने लिखा कि उसे किताब में रखे 11 हजार रुपये बाद में मिले, जबकि एक अन्य ने दावा किया कि उनके घर में एक लाख रुपये तक के पुराने नोट पड़े हैं, जिनका अब कोई उपयोग नहीं है.

क्या पुराने 1000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं?

आपको बता दें कि नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. उस समय लोगों को सीमित अवधि के भीतर अपने नोट बैंक या आरबीआई में जमा या बदलवाने का मौका दिया गया था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद इन नोटों को स्वीकार करना बंद कर दिया गया.

अब पुराने 1000 रुपये के नोट बदलने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) इन्हें स्वीकार करता है. हालांकि, 2000 रुपये के नोटों को लेकर अलग व्यवस्था लागू की गई थी, जिनके लिए आरबीआई की चुनिंदा शाखाओं में जमा या बदलने की सुविधा दी गई थी. यानी कि अब ये नोट पुरी तरह खराब हैं. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > पति से छुपाकर रखे थे हजारों रुपये, 10 साल बाद मिले तो खुशी की जगह फूट-फूटकर रो पड़ी महिला; वीडियो वायरल

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 26, 2026 10:50:15 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS