Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > 12 हजार के गिफ्ट पर फुट-फूटकर रोई महिला, बोलीं, ‘ अगर प्यार होता तो…’, वीडियो वायरल

12 हजार के गिफ्ट पर फुट-फूटकर रोई महिला, बोलीं, ‘ अगर प्यार होता तो…’, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का झगड़ा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अपने पति से 12,000 रुपये के गिफ्ट न मिलने पर भावुक होकर रो रही है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 14, 2026 15:36:02 IST

Mobile Ads 1x1

सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का झगड़ा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी अपने पति से 12,000 रुपये के गिफ्ट न मिलने पर भावुक होकर रोने लगती हैं. 
यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका, लेकिन अब उसी महिला ने सफाई देते हुए लोगों से उसे वायरल करना बंद करने की अपील की है. यह घटना वैवाहिक जीवन में आर्थिक दबाव और अपेक्षाओं की बहस छेड़ रही है.

वायरल वीडियो का विवरण

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप छाई हुई है, जिसमें एक महिला गोद में बच्चा लिए अपने पति से नाराजगी जाहिर कर रही है. वह रोते हुए कहती हैं, “मुझे एक चीज पसंद आ गई थी, वो 12,000 रुपये की थी. मैं एक घंटे तक दुकान में रुकी रही.” पति जवाब देते हैं, “पैसे नहीं हैं.” महिला भावुक हो जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है. वह शिकायत करती हैं कि अगर प्यार होता तो बिना बताए समझ जाते. पति माफी मांगते नजर आते हैं. यह वीडियो ‘मिडिल क्लास कलेश’ का परफेक्ट उदाहरण बन गया है.



वीडियो को ‘रियल कलेश’ बताते हुए कई यूजर्स ने शेयर किया, जिससे यह ट्रेंडिंग हो गया. कुछ ने पत्नी को ‘एनटाइटल्ड’ कहा, तो कुछ ने पति की आर्थिक मजबूरी पर सहानुभूति जताई.

महिला की सफाई और अपील

कुछ दिनों बाद उसी महिला ने एक नया वीडियो जारी किया. वह कहती हैं, “सोशल मीडिया पर मेरा वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है. कॉल्स, डीएम और मैसेजेज आ रहे हैं.” उन्होंने जोर देकर कहा कि वीडियो बिल्कुल असली है, नकली या स्क्रिप्टेड नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह इमोशनल थी, लेकिन अब सिरदर्द हो गया है. प्लीज इसे अब बंद करो. इतना वायरल करने की क्या जरूरत थी? मैं दोबारा नहीं देखना चाहती.” यह स्पष्टीकरण भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोगों ने उनकी प्राइवेसी को सम्मान दिया. महिला ने इसके लिए समर्थकों को धन्यवाद दिया. 

सोशल मीडिया बहस और प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर वैवाहिक अपेक्षाओं पर गर्म बहस छेड़ दी है. एक तरफ लोग कह रहे हैं कि 12,000 रुपये छोटी रकम है, पत्नी को समझना चाहिए. वहीं दूसरी ओर, मिडिल क्लास परिवारों ने पति की स्थिति से सहमति जताई. “मोहब्बत होती तो समझ जाते” वाला डायलॉग मीम बन गया. कुछ ने इसे रिश्तों में फाइनेंशियल स्ट्रेस का प्रतीक बताया.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > 12 हजार के गिफ्ट पर फुट-फूटकर रोई महिला, बोलीं, ‘ अगर प्यार होता तो…’, वीडियो वायरल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 14, 2026 15:36:02 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS