Rapido BMW News: सोशल मीडिया पर ज्यादातर चौंकाने वाले वीडियो प्रतिदिन वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में एक महिला यात्री का अनुभव इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ जिसकी चारों तरफ तेजी से चर्चा की जा रही है. दरअसल, महिला ने जब सामान्य यात्रा के लिए ‘रैपिडो’ (Rapido) बाइक बुक की, तो वह यह देखकर दंग रह गई कि उसे लेने के लिए कोई साधारण बाइक नहीं, बल्कि एक चमचमाती औरक महंगी BMW की सुपरबाइक लेनी पहुंची है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस लग्जरी राइड का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर किया गया, यह जंगल की आग की तरह तेजी से पूरे इंटरनेट पर फैल गया.
तो वहीं, दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि महिला की हैरानी साफ देखी जा सकती है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स का ध्यान राइड से ज्यादा बाइक चलाने वाले राइडर पर टिक गया है. जहां, नेटिज़न्स के बीच अब सिर्फ एक ही मजेदार सवाल गूंज रहा है कि ‘क्या यह राइडर सिंगल है? इतना ही नहीं, लोग इस ‘रॉयल रैपिडो’ अनुभव पर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उस बाइक सवार की पहचान ढूंढने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो ने खींचा सभी का ध्यान
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही दो तरह की चर्चाएं देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ कुछ लोग इसे ‘किस्मत का खेल’ और राइडर के ‘स्वैग’ बता रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों ने वायरल हो रहे वीडियो को पूरी तरह से स्क्रिप्टेड भी बताया है. हालांकि, आजकल ब्रांड्स ‘ऑर्गेनिक वायरल’ होने के लिए इस तरह के चौंकाने वाले परिदृश्य तैयार कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहे हैं ताकि वे बिना किसी बड़े खर्च के लाखों लोगों तक आसानी से पहुंचने में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
आखिर स्क्रिप्टेड कंटेंट की क्या है सच्चाई?
तो वहीं, BMW जैसी महंगी बाइक का इस्तेमाल रैपिडो जैसी सर्विस के लिए करना व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक नहीं लगता, जिससे स्क्रिप्टेड कंटेंट का शक पहले से और भी ज्यादा गहराता हुआ चला जाता है. फिर चाहे यह एक पीआर स्टंट (PR Stunt) हो या फिर किसी अमीर राइडर का शौक, इसने इंटरनेट पर लोगों को खूब मनोरंजन देने की बेहतरीन कोशिश की है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो का लोग मजाक बना रहे हैं कि अगली बार बाइक बुक करते समय वे भी अपनी किस्मत के चमकने का इंतजार करेंगे.