सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के कोच (Moving Train Coach) को ही मिनी किचन (Kitchen) में बदलती नजर आ रही है.
महिला ने कोच के अंदर बनाई गर्मागर्म चाय, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Moving Train Into Mini Kitchen: इंटरनेट पर ‘देसी जुगाड़’ या ‘लापरवाही’ के नाम से चर्चा बटोर रहे इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपनी सीट के पास छोटा गैस बर्नर या स्टोव सेट कर रखा है. दरअसल, वह बेहद आराम से दूध और चाय पत्ती डालकर चाय उबाल रही है, मानो वह अपने घर की रसोई में हो. तो वहीं, दूसरी तरफ पास बैठे यात्री के होश उड़ गए है, क्योंकि ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना और आग जलाना न केवल प्रतिबंधित है, बल्कि एक बड़ा सुरक्षा जोखिम भी है.
लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक X और इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. जहां कुछ लोग इसे ‘मजबूरी’ या ‘अनोखा’ बता रहे हैं, वहीं अधिकांश यूजर्स ने इसे भारतीय रेलवे की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है. इतना ही नहीं, लोगों ने रेल मंत्रालय और आरपीएफ (RPF) को टैग करते हुए ऐसे यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
तो वहीं, दूसरी तरफ ट्रेन के अंदर आग जलाना रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है. तो वहीं, इससे पूरी बोगी में आग लगने का खतरा बना रहता है. वायरल हो रहे वीडियो के बाद नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है. इसके अलावा कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ज्वलनशील सामान कोच के अंदर कैसे पहुंच गया?
इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सख्त से सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे सफर के दौरान स्टोव, गैस सिलेंडर या पटाखे जैसा कोई भी खतरनाक सामान अपना साथ लेकर न जाएं. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो किस ट्रेन का है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग तेज हो गई है.
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर की रहने वाली पीड़ित 9वीं की छात्रा को यह भी नहीं…
Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…
Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की ज़ोरदार…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…