<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर शानदार रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से गर्मी में इजाफा होगा. तापमान भी बढ़ेगा.

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देश की राजधानी और एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापु़ड़, बुलंदशहर, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, महेंद्रगढ़, नारनौल और रेवाड़ी) में शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को आसमान साफ रहेगा. वीकेंड तक यानी शनिवार को भी  मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. इसके बाद यानी सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सप्ताह के पहले ही दिन से तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी IMD की ओर से जारी किया गया है.

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बादल गायब हो गए हैं और तेज धूप खिल रही है. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, वीकेंड तक राहत रहेगी, लेकिन मौसमी गतिविधियों के थमने से अधिक तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी. अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. 

परेशान करेंगी धूल भरी हवाएं

शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी हवाएं चलेगीं. शनिवार को भी शुष्क मौसम के बीच धूल भरी हवाएं परेशान कर सकती हैं. वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत रहेगी, जो अगले सप्ताह तक जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली में शनिवार को कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है. शनिवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

क्या रहेगी प्रदूषण की स्थिति

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Qaulity Index) येलो जोन पर आ गया है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली से AQI 150 के आसपास दर्ज किया जा रहा है. यह मध्यम श्रेणी में आता है. CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच अच्छा  AQI माना जाता है. 51 से 100 के बीच संतोषजनक AQI कहा जाता है.  101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI को खराब, 301 से 400 के बीच अत्यंत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है.

कब होगा सूर्योदय और सूर्यास्त

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को दिल्‍ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) में मौसम करवट बदलेगा. दिल्ली-एनसीआर में सूर्योदय शनिवार सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्‍त शाम 6 बजगर 45 मिनट पर होगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST