Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • विराट-अनुष्का ही नहीं, इन 10 सितारों का भी है अलीबाग में आशियाना; कीमत जान उड़ जाएंगे होश !

विराट-अनुष्का ही नहीं, इन 10 सितारों का भी है अलीबाग में आशियाना; कीमत जान उड़ जाएंगे होश !

Celebs House in Alibaug: हाल ही में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के अलीबाग में 5.1 एकड़ की जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत 37.86 करोड़ रुपये है. अलीबाग में इससे पहले भी कई सितारों ने वहां अपना आशियाना बनाया है. इस वक्त अलीबाग सेलिब्रिटीज का हॉटस्पॉट बन चुका है. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दीपिका-रणवीर से लेकर कई सुपरस्टार्स शामिल हैं. जानिए उन स्टार्स और उनके प्लॉट्स की कीमते के बारे में.

Last Updated: January 17, 2026 | 4:28 PM IST
Amitabh bachchan house in alibaug - Photo Gallery
1/9

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने साल 2024 में अलीबाग में आलीशान बंगला खरीदा था. इसकी कीमत करीब 6.6 करोड़ रुपये है.

ranveer singh and deepika padukone - Photo Gallery
2/9

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

साल 2021 में अलीबाग के किहिम बीच के पास इस चर्चित कपल ने घर खरीदा था. इसके एरिया की बात की जाए, तो ये 9000 स्कावयर मीटर में फैला है. इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है.

Shah rukh khan and gauri khan - Photo Gallery
3/9

शाहरुख खान-गौरी खान

अलीबाग में डेजा वू फॉर्म्स के नाम से शाहरुख और गौरी एक हॉलीडे होम चलाते हैं. इसकी कीमत भी कई करोड़ रुपये है.

kriti sanon house in alibaug - Photo Gallery
4/9

कृति सेनन

साल 2024 में कृति सेनन ने अलीबाग में एक बंगला खरीदा था. अभिनेत्री ने 2 करोड़ रुपये में 2000 स्क्वायर फीट का घर खरीदा है.

akshaye khanna - Photo Gallery
5/9

अक्षय खन्ना

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना ने भी अलीबाग में एक फॉर्महाउस खरीदा है.

Anaita Shroff Adajania - Photo Gallery
6/9

अनाइता श्रॉफ अदजानिया- होमी अदजानिया

फिल्म निर्माता- डिजाइनर की स जोड़ी ने भी अलीबाग मे आलीशान घर खरीदा है. ये सितारे वहां अपनी छुट्टियां बिताते हैं.

ram kapoor and gautami kapoor - Photo Gallery
7/9

राम कपूर- गौतमी कपूर

टीवी अभिनेता राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने भी मुंबई के अलीबाग में आलीशान घर खरीदा है. इस बंगले के नाम दोनों ने अपने बच्चों के नाम पर रखा है.

rohit sharma - Photo Gallery
8/9

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने मुंबई के बीच पर एक बंगला खरीदा है. इसका नाम उन्होंने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के नाम पर रखा है.

virat anushka - Photo Gallery
9/9

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अलीबाग में 5.1 एकड़ की जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत 37.86 रुपये हैं.

More News