IPL 2026: फिन एलन से लेकर जैकब डफी तक… 10 ऐसे विदेशी खिलाड़ी, जो इस साल करेंगे आईपीएल डेब्यू
IPL 2026 New Overseas Stars: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस लीग में में भारत समेत दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं. आईपीएल के इस नए सीजन में दूसरे देशों के कुछ नए चेहरे पहली बार आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे. इन खिलाड़ियों के पास आईपीएल के बड़े मंच पर अपने टैलेंट को दिखाने का बड़ा मौका होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से विदेशी खिलाड़ी हैं, जो इस साल आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं. देखें लिस्ट…
फिन एलन
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन IPL 2026 में अपना डेब्यू कर सकते हैं. IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फिन एलन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले फिन एलन आरसीबी के टीम में रहे थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब फिन एलन केकेआर के लिए आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
जैकब डफी
न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज जैकब डफी भी इस साल अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं. आरसीबी की टीम ने जैकब डफी को जोश हेजलवुड के बैकअप के तौर पर खरीदा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में जैकब डफी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
पथुम निसंका
श्रीलंका के लिए पिछले कई सालों से शानदार प्रदर्शन करने के बाद युवा बल्लेबाज पथुम निसंका को आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2026 के लिए पथुम निसंका को 4 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए टॉप ऑर्डर में खेलते दिखाई दे सकते हैं.
बेन डकेट
इंग्लैंड के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया था. ऐसे में बेन डकेट DC के टॉप ऑर्डर को मजबूती देने का काम कर सकते हैं.
ब्लेसिंग मुजरबानी
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुजरबानी को टीम में शामिल किया है. मौजूदा समय में केकेआर के 2 धुरंधर गेंदबाज इंजरी से जूझ रहे हैं. ऐसे में ब्लेसिंग मुजरबानी इस सीजन अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.
कूपर कॉनोली
ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी कूपर कॉनोली को IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. वह शानदार बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. माना जा रहा है कि कूपर कॉनोली आईपीएल 2026 के पहले मैच में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
जॉर्डन कॉक्स
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को इंग्लैंड के उभरते स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. IPL 2026 के लिए आरसीबी की टीम ने जॉर्डन कॉक्स को 75 लाख रुपये में खरीदा है. जॉर्डन कॉक्स मिडिल ऑर्डर में तेज बल्लेबाज कर सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि उन्हें जल्द ही आरसीबी के प्लेइंग-11 में शामिल किया जाए.
जैक फाउल्क्स
न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैक फाउल्क्स भी इस सीजन आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने जैक को 74 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है.
अल्लाह गजनफर
अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ही खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल पाए. अफगानिस्तान से आने वाले अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के लिए 4.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. इस सीजन वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं.
बेन ड्वारशुइस
ऑस्ट्रेलिया का बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस भी इस साल अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा है. बेन ड्वारशुइस डेथ ओवर में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में वह पंजाब किंग्स के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.