39 साल की कुंवारी आम्रपाली दुबे बनना चाहती हैं मां, भोजपुरी एक्ट्रेस ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस 39 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में मां बनने की इच्छा जताई थी.
आम्रपाली दुबे
फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बड़ी बात कही थी. साथ ही उन्होंने मां बनने की भी इच्छा जताई थी.
शादी की जताई इच्छा
बटकुचान यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया. इसपर आम्रपाली ने कहा कि इन दिनों उन्हें शादी की बहुत इच्छा है और उनका परिवार जिसे भी चुनेगा, वह उससे शादी करने को तैयार हैं.
मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस
उन्होंने आगे कहा कि उनकी शादी करने की इच्छा पति पाने की चाहत से नहीं, बल्कि मां बनने की चाहत से उपजी है. अभिनेत्री ने बताय कि उन्हें बच्चों से बहुत लगाव है.
आम्रपाली दुबे का डेब्यू
आम्रपाली दुबे ने 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया. उन्होंने सुपरस्टार निरहुआ के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था.
निरहुआ संग कई फिल्मों में किया काम
आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है. दोनों ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' , 'निरहुआ रिक्शावाला', 'राजा बाबू' , 'बॉर्डर' और 'लल्लू की लैला' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है.
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर उठे सवाल
आम्रपाली दुबे और निरहुआ अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी के अलावा ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी खूब प्रसिद्ध रहे हैं. कई सालों से, पर्दे के पीछे के उनके प्रेम प्रसंग को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं. यहां तक कि कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली होगी. एक इंटरव्यू में, आम्रपाली दुबे ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था.
यूट्यूब क्वीन से हैं मशहूर
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कई पुरस्कार जीते हैं. 2015 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और 2018 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार और यूट्यूब क्वीन का खिताब प्राप्त हुआ. यूट्यूब पर उनकी लोकप्रियता के कारण, प्रशंसक उन्हें प्यार से 'यूट्यूब क्वीन' कहते हैं.