Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गर्मी में किडनी के लिए वरदान है यह सस्ता फल! आज से ही खाना करें शुरू, पूरे सीजन सेहत रहेगी टनाटन!

गर्मी में किडनी के लिए वरदान है यह सस्ता फल! आज से ही खाना करें शुरू, पूरे सीजन सेहत रहेगी टनाटन!

Watermelon for Kidneys: सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंग सलामत रहना जरूरी है. किडनी यानी गुर्दा भी शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. यह बॉडी से टॉक्सिक तरल पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है. इसके अलावा, यह ब्लड में मिनरल्स, लवण, वॉटर आदि का बैलेंस भी बनाए रखती है. आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने इसको बहुत प्रभावित किया है. यदि आप चाहते हैं कि आपकी किडनी सही से काम करे. इसका सबसे अच्छा तरीका है ‘हेल्दी डाइट’. जानिए गर्मी के मौसम में कौन सा फल खाना अधिक फायदेमंद होगा? 

Last Updated: April 10, 2026 | 8:12 PM IST
Benefits of eating watermelon in summer - Photo Gallery
1/6

गर्मी में तरबूज खाने के फायदे

अब मौसम गर्मी का है तो एक ऐसी चीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिसके ढेरों लाभ हैं. इस फल का नाम है तरबूज. यह फल शरीर में किडनी डिटॉक्स का काम करेगा. अब सवाल है कि आखिर गर्मी में किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? तरबूज किडनी में कैसे करता है काम? इस बारे में बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

Summer Healthy tips - Photo Gallery
2/6

गर्मी में हेल्दी रहने का तरीका

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मी अपने साथ तमाम गंभीर परेशानियों को भी लेकर आती है. ऐसे में सेहतमंद रह पाना मुश्किल काम हो जाता है. इस मौसम में किडनी से जुड़ी समस्याएं भी खूब देखने को मिलती हैं. यदि आपको भी इस तरह की समस्या है तो तरबूज का सेवन जरूर करें. ऐसा करने से हमेशा आपकी किडनी हेल्दी रहेंगी.

What nutrients do we get from eating watermelon? - Photo Gallery
3/6

तरबूज खाने से हमें कौन-कौन पोषक तत्व मिलेंगे

तरबूज में विटामिन सी, विटामिन ए, बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, फोलेट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. ये हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसके सेवन से आपके गुर्दे की आयु बढ़ सकती है.

Benefits of eating watermelon in summer - Photo Gallery
4/6

तरबूज सेहत के लिए कैसे फायदेमंद

तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते. दरअसल, तरबूज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है. यह शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद करता है. तरबूज़ में 92% पानी होता है. इसके फल और बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

Benefits of eating watermelon in summer - Photo Gallery
5/6

दर्द-सूजन और संक्रमण से बचाए

रोज सुबह खाली पेट एक गिलास तरबूज का जूस पीने से किडनी में दर्द, सूजन, भूख न लगना और किडनी में संक्रमण जैसी समस्याओं में बहुत लाभ होता है.

Benefits of eating watermelon in summer - Photo Gallery
6/6

चेहरे पर निखार लाए

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, काले घेरे, दाग-धब्बे आदि जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, तो उन पर तरबूज का रस लगाने से उन्हें कम करने और सुंदर दिखने में मदद मिलेगी.

More News