Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पेट में जमी गंदगी को क्लीन स्वीप कर देंगे ये 5 फल! कब्ज से मिलेगी निजात, सुबह का बोझ हो जाएगा हल्का

पेट में जमी गंदगी को क्लीन स्वीप कर देंगे ये 5 फल! कब्ज से मिलेगी निजात, सुबह का बोझ हो जाएगा हल्का

Fruits For Constipation: जब खाना खाते हैं तो पेट में यह कई प्रॉसेस से होकर गुजरता है. सबसे पहले भोजन छोटी आंत में पहुंचता है. यहां भोजन को तोड़ा जाता है. इसे तोड़ने के लिए लिवर और पेट से बहुत सारे एंजाइम और केमिकल निकलते हैं. इन एंजाइम की मदद से भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है, जिससे एनर्जी बनती है और जिसका हम इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, गलत खान-पान हमारी आंत में ठीक तरह से पचता नहीं है और इस कारण पेट में गंदगी जमने लगती है. अगर यह गंदगी बहुत दिनों तक रहने लगे तो भारी कॉन्स्टिपेशन होने लगता है और इससे गैस और ब्लॉटिंग की समस्या भी बढ़ जाती है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं, लेकिन कुछ फूड्स अधिक फायदेमंद माने जाते हैं. इनको खाने से रातों रात गंदगी साफ हो सकती है. इन फू़ड्स के बारे में बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा- 

Last Updated: March 28, 2026 | 5:01 PM IST
Fruits For Constipation - Photo Gallery
1/5

पेट की सफाई के लिए पपीता फायदेमंद

डाइटिशियन बताती हैं कि पपीता पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. कब्ज की समस्या होने पर पपीता का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें पपैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. नियमित रूप से रोजाना पपीते का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

Fruits For Constipation - Photo Gallery
2/5

सेब में कब्ज दूर करने की क्षमता

एक्सपर्ट के मुताबिक, सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है. इसमें पेक्टिन मौजूद होता है, जो बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाकर कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. सेब का सेवन हमेशा छिलका सहित करना चाहिए.

Fruits For Constipation - Photo Gallery
3/5

आंतों से गंदगी बाहर कर देगा संतरा

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप संतरे को डाइट में जरूर शामिल करें. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से आंतों में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है. साथ ही, इसमें नारिनजेनिन (फ्लेवोनॉइड) होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है.

Fruits For Constipation - Photo Gallery
4/5

पेट के लिए फायदेमंद है नाशपाती

नाशपाती का सेवन करने से पेट साफ हो सकता है. इसमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं. इसमें फाइबर, फ्रुक्टोज और सोरबिटोल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मल त्याग को बढ़ावा देने का काम करते हैं. इसके नियमित सेवन से कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

Fruits For Constipation - Photo Gallery
5/5

पाचन क्रिया बढ़ाएगी कीवी

कीवी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम मौजूद होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है. साथ ही, पाचन और मल त्याग में मदद कर सकता है. इसके सेवन से पेट साफ करने में मदद मिल सकती है.

More News