Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Fat Loss: फैट लॉस के लिए ये 5 तरीके हैं मददगार! एक्सपर्ट से जानें उनका ‘सीक्रेट कोड’

Fat Loss: फैट लॉस के लिए ये 5 तरीके हैं मददगार! एक्सपर्ट से जानें उनका ‘सीक्रेट कोड’

Fat Loss: आज के समय में लोगों के बिजी शेड्यूल के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है, जिसे वे तेजी से कम करने की कोशिश करती हैं. हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी और कम बोझ के कारण वजन कम करना काफी मुश्किल होता है. वर्किंग प्रोफेशनल्स अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख पाते. इसके लिए उन्हें खुद को समय देना जरूरी है. एक विदेशी फिटनेस कोच ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए लजन घटाने का सीक्रेट कोड शेयर किया है. ये कोड शॉर्टकट पर नहीं बल्कि शरीर के बेसिक साइंस पर बेस्ड है. इससे लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं विदेशी फिटनेस कोच का सीक्रेट कोड…

Last Updated: February 2, 2026 | 4:31 PM IST
Fitness Coach Dango - Photo Gallery
1/6

फिटनेस कोच डेन गो

फिटनेस कोच डेन गो का मानना है कि वजन कम करना रॉकेट साइंस नहीं है. ज्यादातर लोग इसे जरूरत से ज्यादा मुश्किल बना देते हैं. कोच डेन गो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अगर आप उनके बताए सिस्टम को लगातार 6 महीने तक फॉलो करते हैं, तो 90 फीसदी लोगों का वजन कम होगा और वे मेटाबॉलिक रूप से हेल्दी बन जाएंगे.

Weight Training - Photo Gallery
2/6

वेट ट्रेनिंग

फिटनेस कोच डेन गो का कहना है कि अगर कोई हफ्ते में केवल 2-3 बार वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो उससे आपके मसल्स एक्टिव होते हैं. साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है. ऐसा करने से जब आप आराम करते हैं, तब भी आरकी कैलोरी ज्यादा बर्न होंगी.

8-10 thosand steps to walk - Photo Gallery
3/6

8-10 हजार कदम चलना बेहद फायदेमंद

अगर आप जिम जाते हैं, तो भी आपको फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए. ऐसे में अगर आप रोजाना 8-10 हजार कदम चलते हैं, तो वजन कम करने में और मदद मिल सकती है. इससे कैलोरी बर्न होने के साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है.

Need Better Sleep - Photo Gallery
4/6

सही नींद भी जरूरी

कोच ने बताया कि वजन कम करने के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना काफी जरूरी है. अगर आप पूरी नींद लेते हैं, तो आपका शरीर स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करता है, जो फैट घटाने का प्रोसेस सही कर सकता है.

Nutrient-rich food - Photo Gallery
5/6

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर भोजन

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि जब आपको भूख लगती है, तो आप बार-बार स्नैक्स या क्रैश डाइट लेते हैं. हालांकि वजन कम करने के लिए ये सही नहीं है. आपको दिन में 3 बार बैलेंस और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए.

Consume enough protein in your diet - Photo Gallery
6/6

खाने में लें पर्याप्त प्रोटीन

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है. कोच का कहना है कि शरीर के हिसाब से 0.8 ये 1 ग्राम प्रोटीन प्रति पाउंड लेना चाहिए.