Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में पहना था 400 किलो सोना, सुरक्षा में तैनात थे 5 सुरक्षाकर्मी, जानें क्या बोलीं डिजाइनर नीता लुल्ला

ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में पहना था 400 किलो सोना, सुरक्षा में तैनात थे 5 सुरक्षाकर्मी, जानें क्या बोलीं डिजाइनर नीता लुल्ला

Aishwarya Rai Gold Jewellery in Jodha Akbar: ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है. इनमें से एक फिल्म थी जोधा अकबर. 2008 में रिलीज हुई फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई थीं. आशुतोष गोवारिकर द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म मुगल बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा की प्रेम कहानी दिखाई गई थी. ये फिल्म शाही लुक को लेकर काफी फेमस हुई. फिल्म में ऐश्वर्या राय ने सोने के गहने पहने थे, जो काफी चर्चा में रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐश्वर्या ने इस फिल्म के लिए 400 किलो असली गहने पहने थे. इनमें से 200 किलो ज्वेलरी असली सेने की बनी थी. हाल ही में इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने इस ज्वेलरी से जुड़ी काफी बातें बताई हैं.

Last Updated: February 24, 2026 | 5:29 PM IST
Jodha Akbar became a milestone for Neeta - Photo Gallery
1/9

नीता के लिए मील का पत्थर बनी जोधा-अकबर

इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने तीन दशकों से ज्यादा के अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. आशुतोष गोवारिकर की 2008 में रिलीज हुई ऐतिहासिक एपिक ड्रामा फिल्म जोधा अकबर, नीता लुल्ला के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे.

5 security guards deployed for the jewellery - Photo Gallery
2/9

ज्वेलरी के लिए तैनात किए गए 5 सिक्योरिटी गार्ड

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीता ने फिल्म के सेट पर ऐश्वर्या की ज्वेलरी के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर जोधा का रोल करने वाली ऐश्वर्या की कीमती ज्वेलरी की सुरक्षा के लिए पांच सिक्योरिटी गार्ड रखे गए थे.

Jodha Look was in Highlights - Photo Gallery
3/9

हाइलाइट्स में था जोधा का लुक

ऐश्वर्या का लुक जोधा अकबर की खास हाइलाइट्स में से एक था, जिसे राजपूत और मुगल स्टाइल के हिसाब से डिजाइन किया गया था. इसमें 400 kg सोना, कीमती पत्थर और 600 से ज्यादा दिनों में तैयार किए गए सेट थे.

News of missing jewellery created a stir - Photo Gallery
4/9

ज्वेलरी खोने की खबर से मचा हड़कंप

डिजाइनर नीता लुल्ला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि “ज्वेलरी रूम में करीब 5 सिक्योरिटी गार्ड थे. इसे नोट किया गया, एक्टर को दिया गया, फिर वापस ले लिया गया, और फिर दोबारा लिस्ट करके वापस दे दिया गया था.” फिल्म के सेट का एक मजेदार किस्सा याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब टीम को लगा कि उन्होंने एक ज्वेलरी सेट खो दिया है, तो सब परेशान हो गए थे.

Neeta narrated the story - Photo Gallery
5/9

नीता ने सुनाया किस्सा

नीता ने कहा, “मुझे एक मजेदार किस्सा याद है जब एक इयररिंग से एक छोटा मोती गिर गया था. सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर मेरे पास आया और कहा कि कुछ खो गया है. हम सबने अपनी सांस रोक ली और पूछा कि क्या खो गया है, तो उसने कहा कि एक मोती खो गया है, तब हमने राहत की सांस ली. जब हमें लगा कि ज्वेलरी का कोई पीस खो गया है तो सबने वॉकी-टॉकी बजाई और घबरा गए और सब दौड़कर आए थे.”

Hrithik wore heavy armor - Photo Gallery
6/9

ऋतिक ने पहना भारी कवच

असल में जोधा अकबर में ऋतिक रोशन के मुगल बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के किरदार के युद्ध वाले सीन के लिए उन्हें अपने शरीर पर भारी कवच ​​पहनना पड़ा था.

Hrithik not complaint for heavy Costume - Photo Gallery
7/9

ऋतिक ने कॉस्ट्यूम के लिए नहीं की शिकायत

जब नीता से पूछा गया कि क्या ये एक्टर के लिए अनकम्फर्टेबल था, तो डिज़ाइनर ने बताया, “मैंने जैसा सोचा था, उसके उलट ऋतिक मेरे पास आकर शिकायत करेंगे कि मैं उन पर कितना वजन डाल रही हूं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.

Hrithik was Very Co-operative - Photo Gallery
8/9

बहुत कोऑपरेटिव थे ऋतिक

ऋतिक बहुत कोऑपरेटिव थे, सेट पर उन्होंने देखा कि उनका आर्महोल दूसरे वाले से चौथाई इंच बड़ा था, मैं चौंक गई, हालांकि मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया था. उन्होंने आर्मर पहना हुआ था और मुझे इसे बिना उतारे छेनी से काटने के लिए कहा.”

Who is Neeta Lulla? - Photo Gallery
9/9

कौन हैं नीता लुल्ला?

बता दें कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला कई हिट फिल्मों के लिए पॉपुलर हैं. उन्होंने साल 2002 में आई देवदास, 2008 में आई जोधा-अकबर, 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम और 1989 में आई चांदनी जैसी ,तमाम फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया. इसके लिए उन्होंने चार बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता है.

More News