Bhojpuri Highest Paid Actresses: ये 5 भोजपुरी एक्ट्रेस लेती है फिल्मों के सबसे ज्यादा पैसे! पहली की फीस सुनकर रह जाएंगे दंग
Highest Paid Bhojpuri Actresses: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में कई बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और डांस से भोजपुरी इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई है. देश ही नहीं विदेशों में भी अपना नाम कमया हैं. लेकिन कौन सी भोजपुरी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पैसे लेती हैं? आइये जानते हैं यहां.
कौन हैं भोजपुरी की टॉप-5 एक्ट्रेस?
भोजपुरी में कई सारी एक्ट्रेस हैं, जो आज के समय में अपनी नई पहचान बना रही है और इंडस्ट्री का नाम रोशन कर रही हैं. लेकिन भोजपुरी की टॉप-5 एक्ट्रेस की लिस्ट में में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), मोनालिसा (Monalisa) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नाम भी शामिल है. आइये जानते हैं इनमें से कौन सी एक्ट्रेस काम करने से सबसे ज्यादा पैसे लेती है.
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद फेमस एक्ट्रेस में से एक है और वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं हैं. एक फिल्म में काम करने के लिए एक्ट्रेस 15 से 20 लाख रुपये लेती है, जिसकी वजह से वह भोजपुरी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है. स्टेज शो के लिए अक्षरा सिंह 3 से 5 लाख रुपये फीस लेती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षरा सिंह की नेटवर्थ 50 से 55 करोड़ रुपए हैं.
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)
आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये फीस लेती हैं. स्टेज शो के लिए एक्ट्रेस 50 से 80 हजार रुपये तक चार्ज करती है. आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए तक है.
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)
काजल राघवानी भोजपुरी की किसी भी एक्ट्रेस से पीछे नहीं है. एक्ट्रेस की इंडस्ट्री में काफी डिनांड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं. स्टेज शो के लिए वो 1 लाख रुपये चार्ज करती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काजल राघवानी की टोटल नेटव्थ 16 करोड़ तक बताई गई है.
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की दबंग गर्ल मानी जाती है और काफी ज्यादा पॉपुलर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक,रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये फीस लेती है. स्टेज शो के लिए एक्ट्रेस 1 से 2 लाख रुपये फीस चार्ज करती है. रानी चटर्जी की टोटल नटवर्थ 37 से 43 करोड़ रुपये तक है.
मोनालिसा (Monalisa)
मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदि टीवी इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम कमाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा एक फिल्म में करने का 7 से 10 लाख रुपये फीस लेती है. टीवी सीरियल के एक एपिसोड का वो 50 हजार रुपये तक लेती हैं. स्टेज शोज की बात करें तो वो 30 से 60 हजार तक चारेज करती है. प्रभात खबर के अनुसार मोनालिसा की नेटवर्थ 30 से 40 करोड़ बताई गई है.
निमल गिरी (Neelam Giri)
नीलम गिरी भी भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 19 में दिखाई दी थी और इसके बाद से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम गिरी एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख रुपये फीस लेती है और म्यूजिक वीडियो के लिए वह 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं. नीलम गिरी की नेटवर्थ 5 करोड़ रुपए बताई गई है.