Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL के 5 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, मैक्सवेल-आर्चर समेत ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल

IPL के 5 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, मैक्सवेल-आर्चर समेत ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल

5 Embarrassing IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बेसब्री से आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. पिछले साल आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. आरसीबी ने 18 सालों में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी. इस दौरान कई रिकॉर्ड्स बने थे. पिछले कुछ सालों में आईपीएल में कई बड़े खिलाड़ियों ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. ऐसे में आज हम आपको आईपीएल के 5 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है. देखें लिस्ट…

Last Updated: March 19, 2026 | 5:15 PM IST
Jofra Archer - Photo Gallery
1/8

जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड दर्ज है. जोफ्रा आर्चर ने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 76 रन लुटा दिए थे. SRH के बल्लेबाजों ने जोफ्रा आर्चर की खूब पिटाई की थी.

Glenn Maxwell - Photo Gallery
2/8

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने का रिकॉर्ड है. 37 साल के ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल की 135 पारियों में 19 बार शून्य पर जीरो पर आउट हो चुके हैं. मैक्सवेल के बाद दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा का नाम आता है. वे दोनों 18-18 बार डक पर आउट हो चुके हैं.

Rashid Khan - Photo Gallery
3/8

राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड बनाया है. राशिद खान ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 33 छक्के खाए थे, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं.

Harshal Patel - Photo Gallery
4/8

हर्षल पटेल

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के नाम एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड दर्ज है. हर्षल पटेल ने साल 2021 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए सीएसके के खिलाफ 1 ही ओवर में 37 रन लुटा दिए थ. इस ओर में रविंद्र जडेजा ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया था.

Rohit Sharma - Photo Gallery
5/8

रोहित शर्मा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम भी आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में कुल 267 पारियां खेली हैं. इस दौरान वे 83 बार सिंगल डिजिट पर आउट हो चुके हैं.

Hitman Rohit Sharma - Photo Gallery
6/8

18 बार डक पर आउट हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं. रोहित शर्मा कुल 18 बार डक पर आउट चुके हैं. वहीं, दिनेश कार्तिक भी 18 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.

IPL 2026 Start Date - Photo Gallery
7/8

28 मार्च से शुरू होगा IPL

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. यह आईपीएल का 19वां सीजन होगा. आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. उसके बाद से अभी तक के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं.

IPL Records - Photo Gallery
8/8

टूटेंगे कई रिकॉर्ड

आईपीएल में हर साल पुराने रिकॉर्ड्स टूटते रहते हैं. पिछले कुछ सालों से आईपीएल में हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है.

More News