नेट बॉलर से इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर… 5 भारतीय क्रिकेटर, जो टीम इंडिया के लिए बने मैच विनर
भारतीय क्रिकेट में बड़े सितारों की कहानियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कुछ सबसे प्रेरणादायक सफर उन खिलाड़ियों के हैं जिन्होंने नेट बॉलर के रूप में शुरुआत की और बाद में मैच विनर बनकर उभरे. आइए जानते हैं उन 5 खिलाडियों के बारे में.
वरुण चक्रवर्ती
वरुण का सफर बिल्कुल फिल्मी रहा है. आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट की ओर रुख किया. आईपीएल में शुरुआत में उन्हें नेट बॉलर के तौर पर मौका मिला, लेकिन उनकी रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी ने सबका ध्यान खींच लिया.
आज मैच विनर बन चुके हैं
“मिस्ट्री स्पिनर” के नाम से मशहूर वरुण ने जल्द ही अपनी टीम के लिए मैच जिताने वाले स्पेल डाले. उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली. वह आज भारत के लिए मैच विनर प्लेयर बन चुके हैं.
जसप्रीत बुमराह
अलग तरह के गेंदबाजी एक्शन के कारण शुरुआत में उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया. लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर से शुरुआत करने वाले बुमराह आज भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हैं.
मोहम्मद सिराज
टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने वाले सिराज ने संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया. आईपीएल में नेट बॉलर रहे सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यादगार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया और लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं.
टी नटराजन
तमिलनाडु के साधारण परिवार से आने वाले नटराजन ने आईपीएल में नेट बॉलर के तौर पर पहचान बनाई. उनकी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी ने सबका ध्यान खींचा.
भारतीय टीम में मिला मौका
2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें अचानक भारतीय टीम में मौका मिला और उन्होंने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया. टेस्ट सीरीज जीत में उनका अहम योगदान रहा.
वाशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर को भी शुरुआत में नेट बॉलर के रूप में टीम से जोड़ा गया था. लेकिन उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. 2021 के गाबा टेस्ट में उनकी शांत और परिपक्व पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.