Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सेहत की सस्ती औषधि… सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर करें इन 5 साग का सेवन, शरीर में खून की कमी होगी दूर!

सेहत की सस्ती औषधि… सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर करें इन 5 साग का सेवन, शरीर में खून की कमी होगी दूर!

Greens Halth Benefits: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सर्दियों का मौसम जा रहा है और गर्मियां शुरू होने वाली हैं. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. इस मौसम में कई तरह के साग (Greens) बाजार में मिलने लगते हैं. ये सेहत (Health) और इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के साथ सेहत को दुरुस्‍त रखने में बहुत मददगार होते हैं. ऐसे में इनको डाइट (Diet) में जरूर शामिल करें. स्‍वाद में तो यह अच्‍छे होते ही हैं, साथ ही आपको कई तरह की शारीरिक समस्‍याओं से भी बचाए रखने में मदद करते हैं. अब सवाल है आखिर साग सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? साग खाने के फायदे क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-

Last Updated: February 27, 2026 | 7:32 PM IST
Greens Health Benefits - Photo Gallery
1/6

साग सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?

साग (Greens) में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. इस वजह से यह वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. ये खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होते हैं. साथ ही विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि से भी भरपूर होने की वजह से सेहत (Health) के लिए अच्छे होते हैं.

Greens Health Benefits - Photo Gallery
2/6

सर्दियों के पावरफुल साग

पालक: पालक में पोटेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. आयरन से भरपूर पालक खून की कमी को भी दूर करता है. वहीं, पालक में विटामिन, मिनरल्स और फाइट्रो न्यूट्रीएंट्स होते हैं. खून की कमी या एनीमिया की समस्या में भी पालक बहुत फायदेमंद होता है.

Greens Health Benefits - Photo Gallery
3/6

सर्दियों के पावरफुल साग

चौलाई का साग: चौलाई में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटमिन-ए और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. चौलाई काा साग बॉडी में होने वाली विटमिन की कमी को दूर करने में मददगार होता है.

Greens Health Benefits - Photo Gallery
4/6

सर्दियों के पावरफुल साग

सरसों का साग: सरसों के साग में कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में होता है. वहीं, इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्‍स, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. इसके सेवन से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती हैं. साथ ही सर्दियों में होने वाली कई शारीरिक समस्‍यओं से बचाव रहता है.

Greens Health Benefits - Photo Gallery
5/6

सर्दियों के पावरफुल साग

बथुआ: बथुआ के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. विटामिन ए और पोटैशियम वाला यह साग पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह कब्‍ज की समस्‍या को भी दूर करने में मददगार होता है. बथुआ में कैल्शियम और पोटैशियम होने की वजह से ये हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है.

Greens Health Benefits - Photo Gallery
6/6

सर्दियों के पावरफुल साग

हरी मेथी: सर्दियों में ज्‍यादातर हरी पत्तेदार सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं. इन्‍हीं में से एक हरी मेथी का साग भी है. मेथी खाने में मजेदार होती है. साथ ही यह पाचन तंत्र को दुरुस्‍त बनाए रखती है और पेट संबंधी कई समस्‍याओं से निजात दिलाती है. इसका नियमित सेवन सर्दी से बचाव करता है.

More News