Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Back Pain: बैक पेन का हो जाएगा अंत! बस डॉक्टर के बताए 5 आसान रुटीन करें फॉलो, बुढ़ापे तक नहीं होगी परेशानी

Back Pain: बैक पेन का हो जाएगा अंत! बस डॉक्टर के बताए 5 आसान रुटीन करें फॉलो, बुढ़ापे तक नहीं होगी परेशानी

Back pain Relieve Tips: आजकल की नहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान कई बीमारियों की वजह बन रहा है. कमर दर्द ऐसी ही परेशानियों में एक है. इसे बैक पेन भी कहा जाता है. महिला हो या फिर पुरुष, आज कल कमर दर्द एक आम समस्‍या बन गई है. इस परेशानी से आज के समय में आधी से ज्यादा आबादी परेशान है. बेशक, कमर दर्द के कई कारण माने जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठकर काम करना या शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी होना इसके मूल कारणों में से एक हैं.

Last Updated: January 19, 2026 | 4:26 PM IST
Even young people suffer from back pain - Photo Gallery
1/6

युवा भी बैक पेन के शिकार

बैक पेन की परेशानी सामान्यता 40 की उम्र के बाद शुरू होती है, लेकिन वर्तमान में यह बीमारी युवाओं को भी आगोश में ले रही है. यह दर्द लोगों का उठने-बैठने तक में भी तबाह कर देता है. हालांकि कुछ उपायों को अपनाने से आप इस दर्द को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं. झारखंड के हेल्थ एक्सपर्ट एवं क्रैनियोफेशियल सर्जन डॉ. अनुज कुमार ने इन उपायों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया.

Regular exercise - Photo Gallery
2/6

रेगुलर एक्सरसाइज

एक्सपर्ट के अनुसार, खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम बेहद जरूरी है. ऐसा करने से न केवल कमर का दर्द ठीक होता है, बल्कि शरीर की फिटनेस भी बनी रहती है. साथ ही वॉकिंग और स्विमिंग भी अच्छे विकल्पों में से एक हैं. वहीं, रोजाना कम से कम 20 मिनट पैदल चलें. ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है.

Do not put sudden pressure on the waist - Photo Gallery
3/6

कमर पर अचानक प्रेशर न डालें

यदि आप किसी तरह का वजन उठा रहे हैं तो ध्यान रहे कि आप इसे आराम से उठाएं. क्योंकि अचानक या गलत तरीके से वजन उठाने से आपकी कमर में दर्द हो सकता है. कोशिश करें कि झटके से उठने, बैठने या सोने से भी बचें, ताकि कमर पर अचानक प्रेशर न पड़े. इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें.

Control body weight - Photo Gallery
4/6

शरीर का वजन कंट्रोल करें

अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान लगातार शरीर का मोटापा बढ़ा रहे हैं. ये शरीर के साथ कमर दर्द में भी तकलीफदेय है. इसको कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ अच्छे खानपान पर ध्यान दें. ऐसा करने से कमर में होने वाला दर्द भी दूर हो सकता है.

Do not sit in one position continuously - Photo Gallery
5/6

लगातार एक पोजीशन में न बैठें

घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहना भी कमर दर्द का एक बड़ा कारण है. बेहतर होगा कि बैठने की मुद्रा को हर 15-20 मिनट में बदलते रहें, ताकि आपकी मांसपेशियां अच्छे से काम कर सकें. ऐसा करने से आप कमर दर्द से बचे रहेंगे.

Always sit in the right posture - Photo Gallery
6/6

हमेशा सही पोस्चर में बैठें

देर तक काम करते वक्त आपको कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. यदि आप लैपटॉप और डेस्कटॉप पर काम कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कंप्यूटर का माउस 90 डिग्री के कोण पर हो. वहीं, मोबाइल इस्तेमाल करते हुए गर्दन न झुकाएं बल्कि सिर्फ नजर नीची करें.

More News