Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • वैभव सूर्यवंशी से लेकर सात्विक देसवाल तक… IPL 2026 में खेलेंगे ये 5 सबसे युवा ‘धुरंधर’ खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी से लेकर सात्विक देसवाल तक… IPL 2026 में खेलेंगे ये 5 सबसे युवा ‘धुरंधर’ खिलाड़ी

Youngest Players In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में देश-दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. जहां एक ओर आईपीएल में बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, वहीं दूसरी ओर कुछ युवा खिलाड़ी अपने मौके की तलाश में रहेंगे. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत 5 युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने के लिए बेताब हो रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उन 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में, जो इस सीजन आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे. देखें लिस्ट…

Last Updated: March 21, 2026 | 5:19 PM IST
Vaibhav Suryavanshi - Photo Gallery
1/8

वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहले 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. बिहार में जन्मे युवा बल्लेबाज को RR की टीम ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Ayush Mhatre - Photo Gallery
2/8

आयुष म्हात्रे

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे भी IPL के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. अभी उनकी उम्र 18 साल 248 दिन है. IPL 2026 में आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई देंगे. पिछले साल सीएसके के लिए आयुष म्हात्रे ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस सीजन के लिए 30 लाख रुपये में रिटेन किया है.

Sahil Parakh - Photo Gallery
3/8

साहिल पारख

IPL 2026 में हिस्सा लेने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के साहिल पारख हैं. साहिल पारख की उम्र 18 साल 287 दिन है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बोली लगाकर साहिल पारख को अपनी टीम में शामिल किया है.

Satvik Deswal - Photo Gallery
4/8

सात्विक देसवाल

सात्विक देसवाल इस आईपीएल सीजन में हिस्सा लेने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. फिलहाल उनकी उम्र 18 साल 373 दिन है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक को ऑक्शन में 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

Vihan Malhotra - Photo Gallery
5/8

विहान मल्होत्रा

अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन विहान मल्होत्रा आईपीएल में भी अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. विहान मल्होत्रा इस सीजन के 5वें सबसे युवा खिलाड़ी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बोली लगाकर विहान मल्होत्रा को अपने साथ जोड़ा है. फिलहाल विहान मल्होत्रा की उम्र 19 साल 79 दिन है.

Vaibhav Suryavanshi IPL Debut - Photo Gallery
6/8

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू की बात करें, तो यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सिर्फ 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

Vaibhav Suryavanshi IPL Century - Photo Gallery
7/8

IPL में शतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक लगाने का कारनामा किया है. 14 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 के दौरान गुजरात टाइटंस के दौरान सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था.

IPL 2026 Start Date - Photo Gallery
8/8

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026

28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने जा रही है. क्रिकेट फैंस बेसब्री से आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस लीग में भारत के दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.

More News