बॉलीवुड की 6 फिल्में जिन्होंने गंभीर डिसऑर्डर और दिव्यांगता को लेकर किया जागरूक, देखें Photos
बॉलीवुड ने लगभग हर क्षेत्र पर हर विषय में फिल्में बनाई हैं. इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो शारीरिक अक्षमताओं, दिव्यांगता और गंभीर डिसॉर्डर पर भी बनी हैं. इनमें से कई फिल्में काफी लोकप्रिय भी हुईं और कई पुरस्कार भी जीते. इन फिल्मों में कई बड़े अभिनेता और अभिनत्रियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में
तारे जमीं पर
2007 में बनी एक भारतीय हिंदी भाषा की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण और निर्देशन आमिर खान ने किया है. यह फिल्म बच्चों में डिस्लेक्सिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है.
गुजारिश
एक प्रसिद्ध जादूगर,एथन का नीचे का पूरा शरीर पूर्ण पक्षाघात से बाधित है इसलिए वह इच्छामृत्यु के लिए अदालत में याचिका करता है. 2010 में आई इस फिल्म में ह्रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं.
पा
यह फिल्म दुर्लभ आनुवांशिक विकार, प्रोगेरीया पर आधारित है. इस अनुवांशिक विकार से ग्रस्त 12 वर्षीय, ऑरो की परवरिश उसकी स्त्री-रोग विशेषज्ञ माँ द्वारा होती है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं.
ब्लैक
इस फिल्म में एक जिद्दी शिक्षक देबराज, नेत्रहीन एवं बधिर लड़की, मिशेल की क्षमता का पता लगाने में मदद करता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं.
सैंयारा
इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस को बचपन में ही अल्जाइमर की बीमारी हो जाती है, जो समय के साथ बढ़ने लगती है.
द स्काई इज पिंक
इस फिल्म में एक बच्ची की कहानी दिखाई गयी है जो एक इम्यून डेफिसिएंशी डिसऑर्डर से जूझ रही है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं.