Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • डाइटिशियन ने बताए 6 ऐसे डिब्बाबंद फूड्स जो शरीर की सूजन को करते हैं कम, रोज खाने से मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

डाइटिशियन ने बताए 6 ऐसे डिब्बाबंद फूड्स जो शरीर की सूजन को करते हैं कम, रोज खाने से मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे

Canned Foods Benefits: आजकल ‘इन्फ्लेमेशन’ यानी शरीर में सूजन का नाम अक्सर सुनने को मिलता है. लेकिन इसका मतलब क्या होता है? दरअसल, जब शरीर को चोट लगती है या कोई संक्रमण होता है तो हमारा इम्यून सिस्टम उसे ठीक करने के लिए एक्टिव हो जाता है. इस प्रक्रिया को ‘एक्यूट इन्फ्लेमेशन’ कहा जाता है और यह शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा है. ‘एटिंगवेल’ की रिपोर्ट के अनुसार अगर यह सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, जिसे ‘क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन’ कहा जाता है, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. लंबे समय तक रहने वाली सूजन से ‘हार्ट रोग, डायबिटीज, कैंसर और जोड़ों की समस्याओं’ का खतरा बढ़ सकता है. कुछ डिब्बाबंद (canned) फूड्स ऐसे में बहुत ही फायदेमंद होते हैं, आसानी से उपलब्ध होते हैं और बजट में भी आते हैं और इनमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 6 डाइटिशियन-रिकमेंडेड डिब्बाबंद फूड्स के बारे में.

 

Last Updated: March 6, 2026 | 6:26 PM IST
Canned Tomatoes - Photo Gallery
1/7

डिब्बाबंद टमाटर

डाइटिशियन कैरोलिन थॉमसन के अनुसार टमाटर 'लाइकोपीन' का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं. लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है.खास बात यह है कि जब टमाटरों को पकाया या डिब्बाबंद किया जाता है तो उनमें मौजूद लाइकोपीन शरीर द्वारा और आसानी से अवशोषित किया जा सकता है. आमतौर पर टमाटर तोड़ने के कुछ घंटों के अंदर ही उन्हें कैन कर दिया जाता है, जिससे उनका पोषण और स्वाद दोनों बरकरार रहता है.

Canned Salmon - Photo Gallery
2/7

डिब्बाबंद सैल्मन मछली

डाइटिशियन सारा एलसिंग के अनुसार डिब्बाबंद सैल्मन 'ओमेगा-3 फैटी एसिड' का बेहतरीन स्रोत है. सिर्फ 5 औंस के एक कैन में लगभग '28 ग्राम प्रोटीन' मिल सकता है.ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. सैल्मन को आप सलाद में, सैंडविच में या सब्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं.

Canned Black Beans - Photo Gallery
3/7

डिब्बाबंद काले बीन्स

ब्लैक बीन्स में 'क्वेरसेटिन और सैपोनिन' जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं.डाइटिशियन चारिटा बुंडिक के अनुसार क्वेरसेटिन एक प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व है जो धमनियों में चर्बी जमा होने और खराब कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम कर सकता है. इसके अलावा बीन्स में मौजूद फाइबर आंतों की सेहत को भी बेहतर बनाता है.

Canned Pumpkin - Photo Gallery
4/7

डिब्बाबंद कद्दू

कद्दू 'बीटा कैरोटीन' से भरपूर होता है, जिसे शरीर विटामिन-A में बदल देता है. यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो सूजन कम करने में मदद करता है.इसके अलावा कद्दू में 'फाइबर और पोटैशियम' भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो पाचन और शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं. डिब्बाबंद कद्दू का फायदा यह है कि इसे साल भर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

Canned Sardines - Photo Gallery
5/7

डिब्बाबंद सार्डिन मछली

सार्डिन छोटी मछली होती है लेकिन पोषण के मामले में बेहद ताकतवर मानी जाती है. इसमें 'कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-D' भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.विटामिन-D शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है. एक सर्विंग सार्डिन से रोजाना की जरूरत का लगभग '70% विटामिन-D' मिल सकता है. इसे आप सैंडविच, सलाद या टोस्ट के साथ भी खा सकते हैं.

Canned Artichoke Hearts - Photo Gallery
6/7

डिब्बाबंद आर्टिचोक हार्ट्स

आर्टिचोक हार्ट्स में 'सिनारिन और सिलिमेरिन' नाम के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं.इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक है.

Keep these things in mind when buying canned foods - Photo Gallery
7/7

डिब्बाबंद फूड्स खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

डिब्बाबंद फूड्स खरीदते समय हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है, जैसे वहीं डिब्बाबंद फूड्स चुनें जिनमें कम सोडियम या नो-सॉल्ट-एडेड लिखा हो. ज्यादा सोडियम शरीर में सूजन और पानी रुकने की समस्या पैदा कर सकता है और  खाने से पहले उसे अच्छे से धोकर ही इस्तेमाल करें.

More News