6 पौधे जो देते हैं बेहतरीन खुशबू, लग्जरी रूम फ्रेशनर भी हैं इनके आगे फेल, देखें Photos
कहा जाता है कि पांचों इंद्रियों में से गंध की स्मृति सबसे अच्छी होती है. कुछ बेहतरीन सुगंध सबसे अच्छी खुशबू वाले फूलों से प्राप्त की जाती हैं. अगर इन सुगंधित फूलों के पौधे घर में लगा दिए जाएं तो बिना किसी रूम फ्रेशनर के आपका घर एक लग्जरी खुशबू से लबरेज रहेगा. यहां कुछ ऐसे ही खुशबूदार फूलों वाले पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें आप आसानी से घर पर लगा सकते हैं.
रजनीगंधा
यह एक सुगंधित फूल वाला पौधा है जिसके फूल स्थानीय रूप से 'रजनीगंधा' या 'गुलछाड़ी' के नाम से जाने जाते हैं. यह एक बारहमासी पौधा है जिसे खिड़कियों और बालकनियों के पास गमलों में उगाया जा सकता है. एक बार लगाने के बाद यह 2-3 वर्षों तक फूल देता रहता है.
चमेली
घर के बगीचे में उगाए जाने वाले सबसे सुगंधित फूलों में चमेली सबसे खास है. चमेली की कई बेहद लोकप्रिय प्रजातियां हैं जैसे जय, जूही, बेला, मोगरा, चमेली आदि. इनमें से अधिकतर बारहमासी लताएं हैं और इन्हें बड़े गमलों में उगाया जा सकता है.
पारिजात
इसके फूल रात में भरपूर मात्रा में खिलते हैं और सुबह फूल झड़ने के बाद पूरे बगीचे में फूलों की चादर बिछ जाती है.
रात की रानी
ये फूल भी रात में खिलते हैं और इनकी नशीली खुशबू किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेती है.
चंपा
भारत में कई छोटे आकार के फूलदार पेड़ हैं जिन्हें 'चंपा' कहा जाता है, जो वानस्पतिक रूप से संबंधित हो भी सकते हैं और नहीं भी। इनमें मैग्नोलिया, मिशेलिया, प्लुमेरिया और कई अन्य प्रमुख प्रजातियाँ शामिल हैं.
केवड़ा
केवड़ा अपनी मनमोहक, समृद्ध और तीव्र सुगंध के लिए जाना जाता है, यहाँ तक कि सूखने के बाद भी इसकी सुगंध बनी रहती है. इसे बड़े गमलों में या खेतों के कोनों में उगाया जा सकता है.