इन 7 हसीनाओं ने छोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, नहीं देखा मुड़कर दोबारा, अब मचा रही हैं हिंदी इंडस्ट्री में तहलका
Actresses Who Left Bhojpuri Industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो अब भोजपुरी सिनेमा को छोड़ चुकी हैं और अब बॉलीवुड या फिर हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखा रही हैं. इस लिस्ट में कई प़पुलर एक्ट्रेस का नाम शामिल है, आइये जानते है यहां कौन है वो?
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
हिंदी टिवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने 'बिन बुलाए बाराती' और 'हमार सैंया हिंदुस्तानी' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और गर्दा उड़ाया हैं, एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में नोज तिवारी के साथ ही रही हैं. लेकिन अब श्वेता तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी है.
सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma)
‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट रह चुकी सौंदर्या शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत में भोजपुरी सिनेमा में काम किया है. ऐक्ट्रेस कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा सौंदर्या शर्मा ने पवन सिंह भी एक गाना किया है, जिसका नाम है 'तुमसा कोई प्यारा' जो रिलीज के बाद खूद चर्चा में आया था. फिलहाल सौंदर्या शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं.
संभावना सेठ (Sambhavna Seth)
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी पहले भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं, इसके बाद उन्होंने हिंदी टिवी इंडस्ट्री की तरह कदम बढ़ाया था. भोजपुरी में संभावना सेठ के आइटम सॉन्ग्स भी काफी पॉपुलर है, जिसमें 'रूप रंग की नगरी' और 'कमर जब लचकेला' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं.
मोनालिसा (Monalisa)
मोनालिसा भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस ने भोजपुरी में कई भोजपुरी आइटम सॉन्ग दिए ह, जो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. मोनालिसा ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया हैं. लेकिन अब मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए है और अब वो वेब सीरिज और हिदी टीवी इंडस्ट्री में तहलका मतचा रही हैं. मोनालिसा ‘बिग बॉस 10’ में भी नजर आ चुकी है.
छवि पांडे (Chhavi Pandey)
अनुपमा फेम एक्ट्रेस छवि पांडे भी भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा दिखा चुकी है. एक्ट्रेस ने राउडी पुलिस' और 'बिदेसिया' जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन अब छवि पांडे सिर्फ हिंदी टीवी इंडस्ट्री में ही काम करती है.
रश्मि देसाई (Rashami Desai)
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी अपने करियर की शुरूआत में भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है. वो 'नदिया के तीर' और 'बलमा बड़ा नादान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. लेकिन अब रश्मि देसाई भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं.
आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri)
आकांक्षा पुरी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव के साथ फिल्मों में नजर आई हैं. लेकिन अब आकांक्षा पुरी भोजपुरी सिनेमा से दूरी बनाए हुए हैं .