Bollywood Actors Got Slapped: बॉलीवुड के इन 7 एक्टर्स को पड़ा था थप्पड़, कंगना ही नहीं सलमान, रणवीर और बिपाशा भी शामिल
Bollywood Actors Got Slapped: बॉलीवुड के चहीते सितारों को पब्लिक से काफी प्यार मिलता है. हालांकि कई बार उन्हें लोगों की नफरत का सामना भी करना पड़ता है. आज हम आपके अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कुछ एक्टर्स के बारे में, जिन्हें ऐसे विवादों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं उन्होंने थप्पड़ तक का सामना किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में कंगना रनौत, ही नहीं बल्कि दबंग खान यानी सलमान खान, रणवीर सिंह, करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बसु भी शामिल हैं. इनके अलावा अमृता राव और गौहर खान को भी थप्पड़ का सामना करना पड़ा.
सलमान खान
सबसे पहले हम बात करते हैं सलमान खान की. जानकारी के अनुसार, साल 2009 में कथित तौर पर सलमान खान को दिल्ली के एक बिजनेसमैन की बेटी ने थप्पड़ मारा था. वो लड़की सलमान खान की प्राइवेट पार्टी में बिना बुलाए घुस गई थी और नशे में धुत थी. उसकी इस हरकत के कारण पार्टी में काफी हंगामा हुआ. सलमान खान चुप रहे और उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स से उसे बाहर निकलवा दिया था.
रणवीर सिंह
अब हम बात करते हैं रणवीर सिंह की. जानकारी के अुसार,एक्टर रणवीर सिंह को SIIMA अवॉर्ड्स 2022 में गलती से उनके ही बॉडीगार्ड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. दरअसल, एक्टर रेड कार्पेट पर थे और उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. बॉडीगार्ड भी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान गलती से रणवीर सिंह को थप्पड़ लग गया था.
कंगना रनौत
कंगना रनौत हाल ही में एक्ट्रेस से एक नेता बन गई हैं. 2024 में कंगना नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की बैठक में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान एक CISF महिला अधिकारी ने उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मार दिया था. थप्पड़ मारने का कारण ये बताया गया कि कंगना रनौत ने प्रदर्शन करने वाले किसानों के लिए कहा था कि वे पैसे लेकर वहां बैठे हैं. इस बात पर CISF कांस्टेबल नाराज थीं.
गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान को इंडियाज रॉ स्टार के फिनाले की लाइव शूटिंग के दौरान एक दर्शक ने थप्पड़ मार दिया था. उस व्यक्ति का कहना था कि गौहर छोटी रिवीलिंग ड्रेस पहनकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं.
अमृता राव
एक्ट्रेस अमृता राव को ईशा देओल ने उनकी फिल्म प्यारे मोहन के सेट पर थप्पड़ मारा था. ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमृता के बुरे व्यवहार के कारण उन्होंने थप्पड़ मारा था.
करण सिंह ग्रोवर
एक्टर करण सिंह ग्रोवर को कथित तौर पर उनकी तत्कालीन पत्नीजेनिफर विंगेट ने उनके टीवी शो के सेट पर थप्पड़ मार दिया था. खबर आई थी कि जेनिफर को करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिसके कारण वो गुस्से में आ गई थीं और पति करण को थप्पड़ मार दिया था.
बिपाशा बसु
2001 में फिल्म अजनबी के सेट पर करीना कपूर और बिपाशा बसु से जुड़ी एक स्लैपगेट घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो करीना के डिजाइनर ने उनकी इजाजत के बिना बिपाशा की मदद की थी. इसके कारण दोनों में काफी बहस हुई थी. इस बहस के दौरान करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली कहा और उन्हें थप्पड़ मार दिया.