Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 7 हेयर मास्क जो बेजान बालों में फूंक देंगे जान, बढ़ाएंगे हेयर ग्रोथ और दूर करेंगे फ्रिजिनेस

7 हेयर मास्क जो बेजान बालों में फूंक देंगे जान, बढ़ाएंगे हेयर ग्रोथ और दूर करेंगे फ्रिजिनेस

घरेलू हेयर मास्क बालों को प्राकृतिक रूप से पोषण देते हैं और चमकदार बनाते हैं. यहां 7 DIY हेयर मास्क के बारे में बताया गया है, जो आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं. इन्हें हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें.

Last Updated: March 16, 2026 | 3:58 PM IST
banana honey hair mask - Photo Gallery
1/7

केला और शहद का मास्क

एक पके केले को मैश करें, इसमें 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अच्छे से ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं। इसे स्कैल्प से सिरों तक लगाएं और 20-30 मिनट रखें। गुनगुने पानी से धो लें। यह रूखे, फ्रिजी बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

yoghurt onion hair mask - Photo Gallery
2/7

दही और प्याज का मास्क

3 चम्मच गाढ़ा दही लें, 6-7 चम्मच प्याज का रस और थोड़ा नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू करें। प्याज बालों की जड़ें मजबूत करता है, दही चमक देता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है।

hibiscus aloe vera hair mask - Photo Gallery
3/7

गुड़हल और एलोवेरा मास्क

3-4 गुड़हल के फूल, 5-6 पत्ते, एलोवेरा जेल और दही ब्लेंड करें। इस पेस्ट को 25-30 मिनट बालों पर लगाकर रखें। ठंडे पानी से धोएं। गुड़हल बालों को मजबूत बनाता है, एलोवेरा नमी देता है। यह शाइनी हेयर के लिए बेस्ट है।

egg and olive oil hair mask - Photo Gallery
4/7

अंडा और ऑलिव ऑयल मास्क

1 अंडा फेंटें, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। बालों पर लगाकर 30-40 मिनट रखें। ठंडे पानी से धो लें। यह हेयर मास्क डैमेज्ड हेयर के लिए बेस्ट है.

flaxseed rice hair mask - Photo Gallery
5/7

अलसी और चावल

2 चम्मच अलसी, 1 चम्मच चावल, आधा चम्मच मेथी दाने को 2 कप पानी में 8-10 मिनट उबालें। जेल बनने पर ठंडा करें। 20 मिनट तक बालों पर लगाएं। यह बालों को ग्रोथ देता है और फ्रिज कम करता है।

yoghurt  hair mask - Photo Gallery
6/7

दही का साधारण मास्क

1 कप दही को सीधे बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। दही का लैक्टिक एसिड बाल सॉफ्ट बनाता है, डैंड्रफ दूर करता है। यह सभी हेयर टाइप के लिए सुरक्षित और आसान है।

Disclaimer - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

ये मास्क प्राकृतिक हैं, लेकिन पैच टेस्ट जरूर करें। नियमित उपयोग से बाल स्वस्थ दिखेंगे। किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें.

More News