Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मच्छरों से पाना है छुटकारा? आज ही ट्राई करें बिना केमिकल वाले ये 8 रेमेडीज, मिलेगी राहत

मच्छरों से पाना है छुटकारा? आज ही ट्राई करें बिना केमिकल वाले ये 8 रेमेडीज, मिलेगी राहत

Natural Tips to Get Rid of Mosquitoes: गर्मियों के मौसम में जैसे ही शाम होती है, तो मच्छरों की फौज हमला करने लगती है. उन्हें घर से निकालना काफी मुश्किल हो जाता है. इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली कॉइल, अगरबत्तियां, स्प्रे और तमाम चीजें इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इन चीजों की गंध इतनी तेज होती है कि आम लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है. इसके साथ ही इनका शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है. घर में मौजूद बुजुर्गों और बच्चों को इन चीजों से बचाने की सलाह भी दी जाती है. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर मच्छरों को भगाने के लिए क्या किया जाए? इसके लिए आप कुछ होम रेमेडीज अपना सकते हैं, जिससे मच्छर भी दूर रहेंगे.

Last Updated: March 31, 2026 | 6:50 PM IST
Use camphor - Photo Gallery
1/8

कपूर का करें इस्तेमाल

अक्सर घरों में पूजा करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कपूर के इस्तेमाल से मच्छर भी भगा सकते हैं. इसे मच्छर भगाने का देसी तरीका कहा जाता है. इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी भरकर उसमें कपूर की कुछ टिकिया डालनी हैं. इसे कमरे के कोनों में रख दें. कहा जाता है कि कपूर की महक से मच्छर बाग जाते हैं. इसके अलावा आप कपूर जलाकर उसे कमरे में घुमा दें, इससे भी मच्छरों का प्रकोप कम हो जाता है.

Neem Leaves - Photo Gallery
2/8

नीम के पत्ते

मच्छरों को भगाने के लिए नीम भी एक असरदार तरीका है. आप मिट्टी के दीये में नीम का तेल डालकर, रुई की बत्ती लगाकर जला सकते हैं. इसके अलावा आप नीम की पत्तियों को जलाकर उसका धुआं दिखा सकते हैं लेकिन इससे खांसी आने का खतरा रहता है. ऐसे में नीम के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है.

Mint and Tulsi will drive away mosquitoes - Photo Gallery
3/8

पुदीना और तुलसी से भागेंगे मच्छर

आप अपने घर की खिड़की पर पुदीना या तुलसी के पौधे लगा सकते हैं. इनकी महक से मच्छर भाग जाते हैं. इसके अलावा आप घर में पुदीने की पत्तियों का स्प्रे भी कर सकते हैं. इससे बिना केमिकल मच्छरों को भगाने में मदद मिल सकती है.

Garlic Spray - Photo Gallery
4/8

लहसुन का स्प्रे

कहा जाता है कि मच्छरों को लहसुन की महक पसंद नहीं होती. इसके लिए आपको कुछ लहसुन की कलियों को कूटकर पानी में उबालना है. इसके बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर उन जगहों पर छिड़क दें, जहां से मच्छर घर में प्रवेश करते हैं. आप चाहें तो पूरे घर में भी इसका छिड़काव कर सकती हैं.

Cloves and lemon slices - Photo Gallery
5/8

लौंग और नींबू के टुकड़े

मच्छरों को भगाने के लिए लौंग और नींबू भी फायदेमंद हैं. एक नींबू को बीच से काटकर, उसके दोनों टुकड़ों में 10-12 लौंग लगा दें. इन टुकड़ों को खिड़की या दरवाजे के पास रख दें. इससे मच्छर भाग जाते हैं.

Do not let water accumulate - Photo Gallery
6/8

जमा न होने दें पानी

इसके अलावा आपको ध्यान रखना है कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें. गमले, कूलर और फ्रिज की ट्रे में जमा पानी को भी तुरंत हटा दें.

Mesh doors and Windows - Photo Gallery
7/8

जालीदार दरवाजे और खिड़कियां

आपको अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों पर जाली जरूर लगवानी चाहिए. शाम होने से पहले इसे बंद करना चाहिए, इससे मच्छर घर में नहीं घुस सकेंगे. अगर दरवाजे में जाली नहीं हैं, तो आप जालीदार परदे ले सकते हैं.

Pay attention to cleanliness - Photo Gallery
8/8

साफ-सफाई का रखें ध्यान

मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए घर के कोनों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए. घर के कोनों में गंदगी जमा होने से मच्छरों के छिपे रहने की आशंका बढ़ जाती है.

More News