Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Longest Range Premium EV: भारत की 8 प्रीमियम ईवी, जो एक बार चार्ज करने पर देती हैं लंबी रेंज, देखें फोटोज

Longest Range Premium EV: भारत की 8 प्रीमियम ईवी, जो एक बार चार्ज करने पर देती हैं लंबी रेंज, देखें फोटोज

Longest Range EV on single Charge: बीते कुछ सालों से देश में ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर यानी ईवी कारों की मांग तेजी से बढ़ी है. इसको देखते हुए देश में धीरे-धीरे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों ने ग्राहकों के लिए कई नई Electric Cars को लॉन्च किया है. इनमें साधारण कारों के साथ ही प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ी है. बता दें कि ईंधन की बढ़ती कीमतें और बढ़ते प्रदूषण को लिमिट में लाने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी प्रीमियम कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश में सबसे ज्यादा रेंज देती हैं. सोचने वाली बात ये है कि क्या ये कारें कीमत के हिसाब से सही रेंज देती हैं?

Last Updated: February 16, 2026 | 7:53 PM IST
Mercedes-Benz EQS - Photo Gallery
1/8

मर्सिडीज-बेंज EQS

रेंज की बात आती है, तो सबसे पहले बात मर्सिडीज बेंज की आती है. मर्सिडीज-बेंज EQS सबसे लंबी रेंज देती है. कंपनी दावा करती है कि ये कार 642 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. ये इसे लग्ज़री, हाई-रेंज और आराम के लिए टॉप दावेदार बनाती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.33 से 1.48 करोड़ रुपए है.

Kia EV6 - Photo Gallery
2/8

किआ ईवी6

किआ ईवी6 सिंगल चार्ज में 663 किलोमीटर की रेंज देती है. कंपनी का दावा है कि ये कार 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 65.97 लाख रुपए है.

Porsche Cayenne Electric - Photo Gallery
3/8

पोर्शे क्यान इलेक्ट्रिक

पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक में बड़ी 113kWh की बैटरी दी गई है. ये एक हाई-परफ़ॉर्मेंस AWD है. कंपनी का दावा है कि पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में लगभग 642 किलोमीटर की रेंज देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.76 करोड़ से शुरू होकर 2.26 करोड़ रुपए तक जाती है.

BMW iX - Photo Gallery
4/8

बीएमडब्ल्यू आईएक्स

बीएमडब्ल्यू आईएक्स कार की एक्स शोरूम कीमत 1.4 करोड़ रुपए है. वहीं ये इलेक्ट्रिक कार 575 किलोमीटर की लंबी रेंज देती है. इसे चार्ज करने में 5.5 घंटे का समय लगता है.

Hyundai Ioniq 5 - Photo Gallery
5/8

हुंडई Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5 की एक्स शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपए है. हुंडई की ये कार सिंगल चार्ज पर 631 किलोमीटर की रेंज देती है. इसे चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है.

BMW i7 - Photo Gallery
6/8

बीएमडब्ल्यू आई7

बीएमडब्ल्यू आई7 कार की एक्स शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपए से शुरू होकर 2.58 करोड़ रुपए तक जा सकती है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज पर 625 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

BYD Seal - Photo Gallery
7/8

बीवाईडी सील

बीवाईडी सील कार की एक्स शोरूम कीमत 41 लाख रुपए से शुरू होती है और 53.15 लाख रुपए तक जाती कहै. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज पर 510 किलोमीटर से 650 किलोमीटर तक जाती है. ये रेंज कार के मॉडल पर डिपेंड करती है.

Audi Q8 e-tron - Photo Gallery
8/8

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 करोड़ रुपए से शुरू होकर 1.27 करोड़ रुपए तक जाती है. ये गाड़ी मॉडल के हिसाब से सिंगल चार्ज पर 491 किलोमीटर से 582 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

More News