Budget 2026: जब बजट के साथ साड़ी भी रही चर्चा में, देखें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 2019 से 2026 तक की खास झलक
Nirmala Sitharaman Looks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2026 में नौंवी बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. साल 2019 में उन्होंने पहला बजट पेश किया था. हर बार वो अपनी पोशाक की वजह से चर्चा में रही हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उनके बजट के दौरान पहनी गई साड़ियों पर.
पहला बजट
साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने पहली बार केंद्रीय बजट पेश किया था. इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर के बॉर्डर वाली एक साधारण गुलाबी मंगलगीरी साड़ी पहनी थी.
दूसरा बजट
साल 2020 में निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश करने के लिए नीले और हरे रंग के बॉर्डर वाली चमकदार पीले रंग की शुद्द रेशमी साड़ी पहनी थी. इस लुक में उन्होंने सभी का ध्यान खींचा था.
तीसरा बजट
1 फरवरी, 2021 को उन्होंने तेलंगाना की लाल, ऑफ-व्हाइट और हरे रंग की पोचमपल्ली इकत साड़ी पहनी थी. यह साड़ी पारंपरिक शिल्प कौशल को उजागर कर रही थी.
चौथा बजट
1 फरवरी, 2022 के बजट के लिए, सीतारमण ने ओडिशा की रस्ट ब्राउन बोमकाई साड़ी चुनी, जिसके बॉर्डर मैजेंटा रंग के थे और उस पर सिल्वर जरी के मोटिफ बने थे. इस सिंपल डिजाइनर साड़ी के जरिए उन्होंने आदिवासी डिजाइन का सम्मान किया, जो आत्मनिर्भरता और हैंडलूम को बढ़ावा देता है.
पांचवा बजट
साल 2023 को, वित्त मंत्री ने एक बोल्ड लाल रंग की टसर सिल्क साड़ी पहनी, जिसके बॉर्डर काले और सुनहरे रंग के थे. उस पर रथ, मोर और कमल बने हुए थे, जो शक्ति और परंपरा का संकेत देते थे.
छठा बजट
निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 पेश करते समय बैंगनी और सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद रेशमी साड़ी पहनी थी.
सातवां बजट
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अंतरिम बजट पेश करते समय उन्होंने कंथा हस्तकला वाली नीली टसर सिल्क साड़ी पहनी थी.
आठवां बजट
वहीं आठवें बजट की बात करें, यानी केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार की संस्कृति को दर्उशा था. उन्होंने मछली की थीम वाली कढ़ाई और सुनहरे बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट हैंडलूम रेशमी साड़ी पहनी थी, जो मधुबनी कला को दिखाती है.
नौवां बजट
नौवें केंद्रीय बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने गृह राज्य तमिलनाडु की हाथ से बुनी हुई मैरून कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी. इस खूबसूरत साड़ी के जरिए उन्होंने क्षेत्र की बुनाई की विरासत का सम्मान किया. इसके साथ ही उन्होंने आने वाले राज्य चुनावों की ओर हल्का सा इशारा किया.