Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • AA22XA6: अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी मचाएगी गदर, एटली ने किया दीपिका के ‘सीक्रेट’ अवतार का खुलासा

AA22XA6: अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी मचाएगी गदर, एटली ने किया दीपिका के ‘सीक्रेट’ अवतार का खुलासा

AA22XA6: डायरेक्टर एटली (Atlee) और बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार है.  फिल्म ‘जवान’ की शानदार सफलता के बाद, एटली ने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘AA22XA6’ के लिए दीपिका को चुना है. एक हालिया इंटरव्यू में एटली ने दीपिका को अपना ‘लकी चार्म’ बताया और कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा से ही बेहतरीन अनुभव रहता है.

Last Updated: January 29, 2026 | 1:40 PM IST
Deepika's most unique look till date - Photo Gallery
1/5

दीपिका का अब तक का सबसे अलग लुक

एटली ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा वादा किया है. उन्होंने बताया कि 'AA22XA6' में दर्शकों को दीपिका पादुकोण का एक ऐसा रूप देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया है. मां बनने के बाद यह दीपिका की पहली फिल्म होगी और वह इसमें बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी.

First time pairing with Allu Arjun - Photo Gallery
2/5

अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार जोड़ी

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है. यह पहली बार होगा जब ये दो बड़े सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. एटली ने कहा कि वह इन दोनों दिग्गजों को एक साथ लाने के लिए बहुत उत्साहित थे. फैंस भी इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

The film's team has lost their sleep. - Photo Gallery
3/5

फिल्म की टीम की 'नींद उड़ गई' है

इंटरव्यू के दौरान एटली ने खुलासा किया कि फिल्म की तैयारी इतने बड़े स्तर पर चल रही है कि पूरी टीम की रात की नींद उड़ी हुई है. उन्होंने कहा, हम हर दिन कुछ नया खोज रहे है और दर्शकों के लिए कुछ बहुत बड़ा तैयार कर रहे है. एटली ने भरोसा दिलाया कि जब यह फिल्म बनकर तैयार होगी, तो लोग इसे देखकर दंग रह जाएंगे.

Powerful action and stunning visuals - Photo Gallery
4/5

दमदार एक्शन और शानदार विजुअल्स

फिल्म के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि यह एक साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) एक्शन फिल्म होगी, जिसमें हॉलीवुड स्तर के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का इस्तेमाल किया जा रहा है. फिल्म में दीपिका का किरदार एक योद्धा (Warrior) जैसा हो सकता है. फिल्म में बड़े एक्शन सीक्वेंस होंगे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीमों की मदद से शूट किया जाएगा.

Grand star cast and release preparations - Photo Gallery
5/5

भव्य स्टार कास्ट और रिलीज की तैयारी

सिर्फ अल्लू अर्जुन और दीपिका ही नहीं, इस फिल्म में काजोल, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर जैसे कई और बड़े सितारे भी नजर आ सकते है. यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.