Kal ka Kumbh Rashifal 9 April 2026: कौन होगा गर्लफ्रेंड की बांहों में, किसे होगा बिजनेस में फायदा
Kumbh Rashifal 9 April 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार (9 अप्रैल, 2026) का दिन मिलाजुला रहेगा. दफ्तर में बेहतर काम करेंगे, जिससे आपकी छवि उच्च अधिकारियों में बनेगी. आर्थिक स्थिति औसत रहेगी. गुरुवार को बिजनेस में अधिक लाभ नहीं होगा. गुरुवार को किन्हीं कारणों से अचानक ही लंबी यात्रा की योजना रद्द या स्थगित हो सकती है.
दफ्तर में काम
दफ्तर में गुरुवार को आप नियमित रूप से काम करेंगे. भुगतान करने से पहले बिल आदि की पुष्टि कर लें, क्योंकि आप गड़बड़ी के घेर में आ सकते हैं.
खानपान
गुरुवार को सादा भोजन, कम चाय और जल्दी सोने से आप तरोताजा होकर उठेंगे. गुरुवार दिनभर यही डाइट प्लान फॉलो करें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य अधिकतर ठीक रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आपकी ऊर्जा में थोड़ी कमी आ सकती है. यात्रा के दौरान या कक्षाओं के बीच भोजन करना न भूलें. स्क्रीन पर लंबे समय तक देखने से हल्का सिरदर्द या आंखों में तनाव हो सकता है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें.
पैसा और वित्त
पैसा और वित्त Money and Finance
गुरुवार को आप फिजूलखर्च से बचें. यदि आप घर खरीदने या बड़ी रकम का अग्रिम भुगतान करने की सोच रहे हैं, तो निर्णय को स्थगित कर दें. ये पैसे मुश्किल वक्त में आपका सहारा बनेंगे.
शिक्षा और करियर
दफ्तर में काम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा और सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा. अगर काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बनाई गई थी, तो वह रद्द हो सकती है, इसलिए वीडियो कॉल का विकल्प तैयार रखें और सभी दस्तावेज़ व्यवस्थित रखें.
रिश्ते
रिश्ते समझौता नहीं बल्कि समर्पण भी मांगते हैं. अपने लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ डिनर करें या फिर एक प्यारा सा संदेश भेजें. ये जैसी छोटी-छोटी बातें हाल की कड़वाहट को दूर कर सकती हैं. सिंगल लोगों को शायद किसी परिचित व्यक्ति की ओर से दिलचस्पी दिखाई दे, संभवतः दोस्तों के माध्यम से.
प्यार
लव लाइफ सामान्य रहेगी. लव पार्टनर से मुलाकात नहीं होने से मन खिन्न रहेगा. ज्यादातर लोग अपनी लव पार्टनर से मुलाकात कर सकेंगे. कुछ लोग का में बिजी होने से अपने लवमेट से मुलाकात नहीं पाएंगे. जो मिलेंगे वो रोमांस के चरम को छुएंगे.
छात्र
छात्रों को किसी सहपाठी या साझा किए गए नोट्स से मदद मिलेगी. परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें. जिससे कठिन प्रश्न आएं तो उसके लिए भी तैयार हो जाएं.