Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 8 April 2026: किनका होगा ब्रेकअप और कौन झूलेगा गर्लफ्रेंड की बांहों में, कैसी रहेगी मेष से मीन तक की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 8 April 2026: किनका होगा ब्रेकअप और कौन झूलेगा गर्लफ्रेंड की बांहों में, कैसी रहेगी मेष से मीन तक की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 8 April 2026: प्यार में भरोसा अनमोल है. अगर भरोसा टूटा तो बहुत कुछ लव पार्टनर्स के बीच भी टूट जाता है. प्यार की पहली शर्त है एक-दूसरे की इज्जत करना और दिल से सम्मान देना है. प्यार में दिखावे की कोई अहमियत नहीं होती है. बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान?  जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 7, 2026 | 5:00 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की लव लाइफ बुधवार को मिलीजुली रहेगी. लवमेट को पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य कारणों के चलते आपका लव पार्टनर पिछले कुछ दिनों से परेशान है. ऐसे में आप पूरी विनम्रता से पेश आएं. इस समय मजाक करना लव पार्टनर को गुस्सा दिला सकता है. शादीशुदा हैं तो बुधवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकते हैं. सिंगल के लिए शादी के लिए रिश्ते आएंगे.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन है तो थोड़ा सतर्क हो जाएं. यह जानने का प्रयास करें कि आखिर यह स्थिति आई क्यों. ध्यान रखें कि बुधवार को आपके पार्टनर को चोट लग सकती है.  इसके चलते मन ठीक नहीं रहेगा. साथ में चलने या बाहर जाने के लिए फोर्स ना करें, क्योंकि 'नो मीन्स नो' होता है. ज्यादा दबाव डाला तो लव पार्टनर नाराज हो सकता है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ बुधवार को शानदार रहने वाली है. ज्यादार लव पार्टनर दिनभर एन्जॉय करेंगे.  कॉलेज में पड़ने वाले लवमेट  दोपहर से शाम तक खुश रहेंगे. रोमांस के मौके बार-बार मिलेगा. दोपहर में लंच का प्रोग्राम भी बनेगा. कोशिश करेंगे फीमेल लव पार्टनर की बातों को तव्ज्जो को दें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ पूरा दिन एंज्वॉय करेंगे. ज्यादातर लव कपल का दिन अच्छा बीतेगा. हर कोई अपने लव पार्टनर से प्यार के 3 शब्द सुनना चाहता है. बुधवार को आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात बोल सकते हैं. यकीन मानिये ये तीन शब्द जादू की तरह काम करेंगे. अच्छा होगा कि आप अपने लव पार्टनर को भरपूर समय दें.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

बुधवार को लव पार्टनर का भरपूर प्यार आपको मिलेगा. रोमांस का हर पल आप एन्जॉय करेंगे. बुधवार को आप अपने साथी को लेकर कोई अच्छा डिसीजन ले सकते हैं. परिवार के लोग आपके रिश्ते पर सहमत हैं. लड़के वाले भी रिश्ता लेकर लड़की वालों के घर जा सकते हैं. इसमें कोई बुराई नहीं है. शादीशुदा जातक परेशान रहेंगे, लेकिन लाइफ पार्टनर का मानसिक समर्थन आपको निराशा से बाहर निकालेगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों की जिंदगी में कोई रोमांच या रोमांस नहीं रहेगा. जिंदगी में कुछ परेशानी चल रही है. इसका असर लव पार्टनर्स की मुलाकात पर भी पड़ेगा. बुधवार को आप अपने पार्टनर के व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन सामान्य रूप से हालात जल्द ही काबू में आ जाएंगे.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातक बुधवार को थोड़े परेशान रहेंगे, क्योंकि आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें छिपा सकता है. जिसका पता चलने पर आप दोनों में मतभेद बढ़ सकते हैं. यह किसी की साजिश भी हो सकती है. आप किसी से मिल रहे हैं तो आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. बुधवार को आप अपने साथी के साथ परिवार को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के लव पार्टनर के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही है. बात मामूली सी है. अपने ईगो को पीछे रखकर सोचें तो पाएंगे कि इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा. बुधवार शाम को मुलाकात करके लव पार्टनर गलतफहमी को दूर कर सकते हैं. इस दौरान वाणी पर संयम रखेंगे तो बात बन जाएगी. शादीशुदा हैं तो आपका पार्टनर आपके साथ में कोई मजाक कर सकता है. पार्टनर किसी बात पर आपको परेशान भी कर सकता है. इस कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधार जाएगा यानी लव कपल के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी. कोशिश करें कि बुधवार को आप अपने पार्टनर को भरपूर समय दें. बेहतर होगा कि आप अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझें. सिंगल की जिंदगी में अभी प्यार की एंट्री नहीं होने वाली है. अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा. शादीशुदा जातक शाम को फिल्म देखने के साथ डिनर के लिए भी जा सकते हैं.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातकों पर बुधवार को रोमांस की बारिश होगी. आपका पार्टनर आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा. शादीशुदा हैं तो लव पार्टनर के साथ बुधवार को पूरा दिन एन्जॉय करेंगे. जन्मदिन होने के चलते आपको अपनी पत्नी के प्रति समर्पित रहना होगा. दिन ऐसा बना दें कि लाइफ पार्टनर को ये लम्हे लंबे समय तक याद रहें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ बुधवार को मिली-जुली रहेगी. कामकाज में व्यस्तता के चलते आपकी लव पार्टनर से मुलाकात नहीं हो पाएगी. इसके चलते आपका मन खट्टा हो सकता है. ध्यान रखें कि जीवन में प्यार के आगे भी कई चीजों अहमियत रखती हैं. जीवन यापन के लिए लव पार्टनर अगर संघर्ष कर रहा और दोनों की बेहतर जिंदगी के लिए वह मेहनत कर रहा है तो उसे प्रोत्साहित करें.   अपने लव पार्टनर का बुधवार को ध्यान रखें. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातकों की लव लाइफ शानदार रहेगी. सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आएंगे. कुछ सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है. लव कपल के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में वाणी पर संयम रखकर लव पार्टनर आपसी मुद्दों को सुलझा सकते हैं. हालात ऐसा ना करें कि संबंधों का संकट पैदा हो जाए. मतभेद हैं तो लव पार्टनर से बातचीत करें. मामला सुलझ जाएगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News