Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 10 April 2026:  सिंगल के लिए आएंगे शादी के रिश्ते तो कौन करेगा दिनभर रोमांस, जानिये यहां

Kal Ka Love Rashifal 10 April 2026:  सिंगल के लिए आएंगे शादी के रिश्ते तो कौन करेगा दिनभर रोमांस, जानिये यहां

Kal Ka Love Rashifal 10 April 2026: शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान?  जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 9, 2026 | 3:12 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातक शुक्रवार को अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं. शुक्रवार को लव पार्टनर से आपके पुराने सभी विवाद खत्म होंगे. शुक्रवार को आप दोनों एक नई शुरुआत करेंगे. साथी के साथ समय बिताना आपके संबंध को मजबूत करेगा. पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, लेकिन सुबह की अनबन शाम को समाप्त हो सकती है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

वृषभ दैनिक लव राशिफल  Taurus Today Love Horoscope 

किसी बात पर आपकी लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, जिसके चलते आप दोनों एक-दूसरे से दूर रह सकते हैं. साथ ही मानसिक तनाव की समस्या भी हो सकती है.  भविष्य में रिश्तों के अच्छा है कि पार्टनर की कुछ बातों को इग्नोर करें. अपने साथी को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें. इससे उसका मन अच्छा सोचेगा और रिश्ते भी सामान्य होंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

पिछले दिनों किसी बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज है. ऐसे में शुक्रवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाएं. उपाय यह है कि लव पार्टनर को मनाने के लिए कहीं बाहर लॉन्ग ड्राइव पर जाएं. इस दौरान बातचीत से रास्ते निकलेंगे. अपनी गलतियों के लिए पार्टनर को सॉरी बोल सकते हैं.  इससे लव पार्टनर खुश होगा और आपकी भी टेंशन खत्म होगी.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल  Cancer Today Love Horoscope

शुक्रवार को आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे बोल सकता है. पार्टनर की सहमति को एक्सेप्ट करें. ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. वीकेंड पर दो दिन छुटी होगी, ऐसे में पूरा आनंद आप उठाएंगे. शुक्रवार को आपकी यात्रा बहुत अच्छी रहने वाली है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहेगा. पिछली गलतियों को भूलकर पार्टनर आपका प्रपोजल एक्सेप्ट करेगा. आई लव यू बोलेगा. यह वाक्य आपका दिन बना देगा. नई-नई शादी हुई है तो आप अपने लाइफ पार्टनर से अपने मन की बात बोल सकते हैं. सिंगल भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं. पार्टनर का मूड बहुत अच्छा रहने वाला है. अपने साथी के साथ समय बिताएं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है, जिसके चलते आप दोनों के बीच मतभेद हो सकता है. अच्छा होगा कुछ बातों को समझ लें, फिर रिएक्शन दें वरना आप दोनों का चल रहा संबंध खत्म हो सकता है. शुक्रवार को आप पार्टनर की कुछ बातों को लेकर परेशान नजर आएंगे.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को लव कपल विवादों में पड़ सकते हैं. इसके चलते परिवार के लोग भी परेशान होंगे. आपके परिवार के लोग आपके पार्टनर को एक्सेप्ट नहीं करेंगे, जिस कारण आपके और परिवार के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं. ध्यान रखें कि आगे बढ़कर आपको ही बात संभालनी है. इससे आपका पार्टनर भी मानसिक रूप से परेशान रहेगा.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को पार्टनर के साथ समय बिताएं, जिससे आपका पार्टनर खुश नजर आएगा. शुक्रवार आप अपने पार्टनर के साथ पुरानी सभी गलतियों के लिए सॉरी बोल सकते हैं. ऐसा होने पर आपके विवाद भी खत्म हो जाएंगे. शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. इस दौरान घूमने का मन भी बना सकते हैं.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आप अपने पार्टनर के विचारों से अवगत होंगे. धनु राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे. यह समय लव कपल के लिए अच्छा है. लव पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताने वाले हैं. अभी तक यदि आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात नहीं बोला है, तो वह अपने मन की बात आपके सामने रख सकता है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आप अपने लव पार्टनर के व्यवहार के कारण मानसिक तौर से तनाव में रहेंगे, क्योंकि वह कुछ बातों के लिए झगड़ा करेगा. इसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. सिंगल के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आएगा. पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को कुंभ राशि के जातक परेशान रहें. आप अपने पार्टनर पर शक करेंगे, जिसके बाद दोनों के बीच टेंशन बढ़ जाएगी. ध्यान रखें कि आप अपने लव पार्टनर से किन्हीं बातों को लेकर झगड़ा कर सकते हैं. लव कपल के बीच अनबन से दोनों उदास रहेंगे. शुक्रवार का पूरा दिन मनमुटाव में बीतेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के साथ शुक्रवार को आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. इस दौरान आप दोनों के बीच प्यार की कैमिस्ट्री बनेगी.  आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत प्यार दिखाएगा. शुक्रवार को आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखेगा.  अपने मन की बात यानी आई लव यू आपसे बोल सकता है. सिंगल हैं तो जिसे चाहते हैं प्रपोज कर सकते हैं.

More News