Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 11 April 2026: कौन बोलेगा I LOVE YOU, किस लव कपल के बीच होगी ‘तीसरे’ की एंट्री

Kal Ka Love Rashifal 11 April 2026: कौन बोलेगा I LOVE YOU, किस लव कपल के बीच होगी ‘तीसरे’ की एंट्री

Kal Ka Love Rashifal 11 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान?  शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 10, 2026 | 7:09 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातक शनिवार को अपनी गर्लफ्रेंड या कहें लव पार्टनर के साथ पूरा दिन गुजारने के लिए कोशिश करें. ध्यान रखें कि  इस दौरान किसी बाहरी चीज पर बहस ना करें सिर्फ रोमांस पर ही ध्यान दें इससे बात बिगड़ भी सकती है.  सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आएंगे. पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छा रहेगा.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक शनिवार को थोड़ा परेशान रहेंगे. काम की अधिकता की वजह से गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं हो पाएगी. गर्लफ्रेंड को भी समझने की जरूरत है कि जिंदगी में रोमांस और मोहब्बत के सिवा बहुत सी जरूरी चीजें होती हैं. सिंगल को शनिवार उनका प्यार नहीं मिलेगा यानी सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री नहीं होने जा रही है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के लोग शनिवार को पार्टनर्स से बहुत दूर रहेंगे. शहर अलग-अलग होने से मुलाकात होना संभव नहीं है. ऐसे में आप फोन या फिर सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. किसी बात को लेकर पति-पत्नी की बीच विवाद हो सकता है. सिंगल की जिंदगी शनिवार को सामान्य रहेगी.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि से जुड़े जातकों की लव लाइफ बहुत शानदार रहने वाली है. कॉलेज गोइंग स्टूडेंट हैं तो सुबह उनकी मुलाकात होगी. दोपहर तक रोमांस भरपूर होगा. सिंगल को उनका लव पार्टनर शनिवार को मिल जाएगा, लेकिन ध्यान रखें कि थोड़े समय बाद ही प्रपोज करें.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातक शनिवार को अपने जन्मदिन पर लव पार्टनर को कोई बड़ा तोहफा देंगे. हो सकता है आपके पैरेंट्स शादी के लिए मान गए हों.  आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं. अगर आप शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक अनबन खत्म होगी और प्यार दोबारा लौट आएगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

कन्या राशि के जातक कोशिश करें कि मुलाकात करें. मुलाकात से रिश्तों की गरमाहट और ज्यादा बेहतर होती है. इस दौरान आप अधिक ऊर्जावान भी बनते हैं. अगर संभव हो तो टेलीफोन के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहें. मोहब्बत एक एहसास है, लेकिन स्पर्श उस एहसास को बढ़ा देता है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के सिंगल जातक शनिवार को बिना देर किए अपने पार्टनर को यानी जिसे आप चाहते हैं आई लव यू बोल दें. यकीन मानिए सामने से इसी तरह का रिस्पांस आएगा. हाल ही में जिनकी शादी हुई है वह अपने लाइफ पार्टनर को खुशखबरी देंगे. घर में नन्हे मेहमान की दस्तक इसी साल के अंत तक में होने जा रही है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही बेकार रहने वाली है. यह आप भी जानते हैं कि आपका लव पार्टनर कुछ और ही संकेत दे रहा है. आपको उसे पर शक है. इसकी वजह है कि आपकी और लव पार्टनर की जिंदगी में तीसरे की एंट्री हो चुकी है तो सही तरीका तो यह है कि आप बिना लड़ाई-झगड़े के ब्रेकअप कर लें. सिंगल की जिंदगी में लव की एंट्री शनिवार शाम तक हो जाएगी.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

धनु राशि के जातक कोशिश करें कि अपनी जिंदगी पर और करियर पर ध्यान दें. आपका लव पार्टनर भी समर्थन करेगा. सिंगल को अपने भविष्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. इस सप्ताह आपकी जिंदगी में लव का योग नहीं है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातक शनिवार को शादी का फैसला करेंगे. इसमें पेरेंट्स की भी सहमति है. इस महीने के अंत तक आपकी शादी का योग बन रहा है. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे. कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें क्योंकि आदतों से किसी को जज नहीं किया जा सकता है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातक शनिवार को अपने लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान करेंगे. इस दौरान आप जमकर एंजॉय करेंगे. आप फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं. सिंगल राशि के जातक जिसको चाहते हैं उससे प्यार का इजहार करने का मौका मिलेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातक हर हाल में खुशी पाएंगे. सिंगल राशि के जातक में अभी परेशान रहेंगे. क्योंकि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है. इसकी वजह से उनका होने वाला पार्टनर परेशान है. पति पत्नी के बीच से संबंध अच्छे रहेंगे. शाम को फिल्म देखना या फिर डिनर का प्रोग्राम बनेगा.

More News