Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 2 March 2026: इन राशियों के रिश्ते में आएगा भूचाल! क्या किसी तीसरे की होगी एंट्री? जाने कल का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 2 March 2026: इन राशियों के रिश्ते में आएगा भूचाल! क्या किसी तीसरे की होगी एंट्री? जाने कल का लव राशिफल

 Aaj Ka Love Rashifal 2 March 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांस, भावनाओं और रिश्तों की परीक्षा लेकर आ सकता है. कहीं प्यार गहरा होगा तो कहीं गलतफहमी के वजह से बातें बढ़ सकती है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल.

 

Last Updated: March 1, 2026 | 5:52 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष राशि

आज आपके रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. अगर हाल ही में किसी से दिल जुड़ा है तो मिठास बनी रहेगी. लेकिन पुराने झगड़े या किसी एक्स का जिक्र माहौल बिगाड़ सकता है. समझदारी और संयम से काम लें, बात को बढ़ने न दें.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ राशि

घर का तनाव आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकता है. पार्टनर को लग सकता है कि आप उन्हें समझ नहीं रहे. दिन के शुरुआती हिस्से में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक माहौल हल्का होगा. साथ में बाहर घूमने का प्लान रिश्ते को बेहतर बना सकता है.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन राशि

आपको आज अपने रिश्ते में बैलेंस बनाए रखने की जरूरत है. किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है, खासकर आस-पास के माहौल में. छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी तीसरे की दखल से रिश्ते में उलझन पैदा हो सकती है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क राशि

आज रोमांटिक मूड रहेगा और पार्टनर के साथ डिनर या खास मुलाकात संभव है. लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है. खर्च भी थोड़ा बढ़ सकता है, खासकर साथी पर.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह राशि

आप आज अपने रिश्ते को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. पहले की गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खास पल लेकर आ सकता है. पार्टनर के साथ आउटिंग या ट्रिप का प्लान बन सकता है. खर्च बढ़ेगा, लेकिन यादें भी खूबसूरत बनेंगी. किसी अलग संस्कृति या दूर स्थान के व्यक्ति से जुड़ाव संभव है.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला राशि

रिश्ते में तालमेल बेहतर रहेगा. आप और आपके साथी मिलकर कोई नया प्लान या काम शुरू कर सकते हैं. हालांकि अपनी योजनाएं सबको बताने से बचें. शादीशुदा लोगों के लिए परिवार बढ़ाने को लेकर बातचीत हो सकती है.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक राशि

काम का दबाव आपके रिश्ते में दूरी ला सकता है. परिवार, खासकर पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा. शक से बचें और भरोसे को मजबूत रखें, वरना बेवजह की कड़वाहट आ सकती है.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु राशि

आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है. रिश्ते में सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है. कभी-कभी आपको लग सकता है कि सामने वाला पूरी तरह गंभीर नहीं है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला ना लें.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर राशि

दिल के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. धोखे का डर या असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है. पुराने रिश्ते की यादें उभर सकती हैं, लेकिन वर्तमान को बिगाड़ने से बचें. भावनाओं पर नियंत्रण रखें.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ राशि

दांपत्य जीवन में हल्की तकरार हो सकती है. जो लोग प्रेम विवाह की सोच रहे हैं, उन्हें परिवार या परिस्थितियों से चुनौती मिल सकती है. साफ और ईमानदार बातचीत से ही समाधान निकलेगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन राशि

आज आपको अपने व्यवहार पर खास ध्यान देना होगा. छोटी बात पर साथी आहत हो सकता है. परिवार के कारण भी तनाव हो सकता है, लेकिन आप समझदारी से हालात संभाल लेंगे. प्यार में धैर्य सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

More News