Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 21 February: आज इन राशियों पर बरसेगा प्यार, सिंगल्स को मिल सकता है खास इशारा, कपल्स के रिश्ते में बढ़ेगी नजदीकियां

Kal Ka Love Rashifal 21 February: आज इन राशियों पर बरसेगा प्यार, सिंगल्स को मिल सकता है खास इशारा, कपल्स के रिश्ते में बढ़ेगी नजदीकियां

Kal Ka Love Rashifal 20 February 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए दिल से जुड़े फैसलों का संकेत दे रहा है. कहीं रोमांस बढ़ेगा, कहीं समझदारी की परीक्षा होगी, तो कहीं नया आकर्षण देखने को मिलेगा. जानिए 21 फरवरी 2026 का आपका लव राशिफल विस्तार से.

 

 

Last Updated: February 20, 2026 | 5:05 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ पहले से बेहतर होगी. पार्टनर के साथ समय बिताने की इच्छा प्रबल रहेगी और छोटी-सी आउटिंग या डिनर डेट का प्लान भी बन सकता है. दिन को खास बनाने के लिए आप पहल करेंगे.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि वालों की लव लाइफ स्थिर लेकिन थोड़ी व्यस्त रह सकती है. काम का दबाव रहने के कारण साथी को पूरा समय दे पाना मुश्किल होगा. हालांकि, अगर आप अपने प्रिय के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान करते हैं तो संबंधों में नई ताजगी आ सकती है.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के लोग आज अपने दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं. यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो प्रपोज करने का मन बना सकते हैं. मित्रों के साथ अपनी भावनाएं साझा करेंगे और शाम का समय किसी खास के साथ बिताने का अवसर मिल सकता है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है. रिश्ते सामान्य रहेंगे लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. साथी पर अत्यधिक निर्भरता से बचें और खुद भी निर्णय लेने की क्षमता दिखाएं.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों को आज किसी के प्रति खास आकर्षण महसूस हो सकता है. वैवाहिक जीवन में सहयोग तो मिलेगा, लेकिन कुछ मतभेद भी उभर सकते हैं. समझदारी और धैर्य से काम लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के लोग आज सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे. नए लोगों से मुलाकात संभव है जो आगे चलकर खास बन सकती है. आपका मन कुछ अलग और रोमांचक करने का करेगा. दोस्तों के साथ बातचीत में दिल की बात खुलकर सामने आएगी.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

तुला राशि वालों को आज संवाद में सावधानी बरतने की जरूरत है. छोटी-सी गलतफहमी भी बहस का रूप ले सकती है. जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया देने से बचें और रिश्ते को संभालने के लिए धैर्य रखें.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों को साथी की ओर से अपेक्षाएं बढ़ी हुई महसूस हो सकती हैं. इससे हल्का तनाव बन सकता है. हालांकि दोपहर के बाद माहौल बेहतर होगा. निजी बातों को हर किसी से साझा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातक आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं. कोई उपहार या खास चीज खरीदने का विचार भी आ सकता है. परिवार के सामने अपने रिश्ते को लेकर आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

मकर राशि के लोगों के संबंधों में बाहरी दखलअंदाजी से परेशानी हो सकती है. अपनी छवि और भरोसे को मजबूत बनाए रखना जरूरी है. रिश्ते में निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखें, यही आपकी ताकत होगी.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के लिए दिन शांत और संतुलित रहेगा. रिश्तों में कुछ सुखद पल मिलेंगे जो मन को सुकून देंगे. साथी के साथ समय निकालना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

मीन राशि के प्रेम जीवन में आज सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. महत्वपूर्ण फैसलों में आपको साथी का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे रिश्ते में विश्वास और गहरा होगा.

More News