Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Love Rashifal, 04 February 2026: आज शक और उलझनें कर सकती हैं रिश्ते कमजोर, जानें किन राशियों की लव लाइफ में आ सकता है तनाव, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal, 04 February 2026: आज शक और उलझनें कर सकती हैं रिश्ते कमजोर, जानें किन राशियों की लव लाइफ में आ सकता है तनाव, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 04 February 2026: आज का लव राशिफल बताता है कि 4 फरवरी 2026 को प्रेम संबंधों में मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. मन के स्वामी चंद्रमा का केतु के साथ संयोग भावनाओं में भ्रम और शंकाएं पैदा कर सकता है, जिससे रिश्तों में गलतफहमियों की स्थिति बन सकती है. आज दिल की बातें साफ-साफ कहना बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि जितनी स्पष्टता रहेगी, उतना ही रिश्ता मजबूत होगा. कुछ राशियों के लिए परिस्थितियां डांवाडोल जैसी बनी रह सकती हैं. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है. ऐसे में समझदारी, धैर्य और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना ही बेहतर होगा. आइए जानते हैं आज का लव राशिफल सभी राशियों के लिए.

 

Last Updated: February 3, 2026 | 5:47 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

आज मेष राशि वालों का प्रेम जीवन व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत होगी, जिससे पारिवारिक माहौल में भी कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं. आज लिए गए फैसले भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज प्यार सुकून और भावनात्मक स्थिरता देगा. पार्टनर के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा करेगा. किसी पुराने परिचित से दोबारा संपर्क बन सकता है, जिससे मन में नई उम्मीद जगेगी. भरोसा आज रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी रहेगा.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज संवाद सबसे अहम रहेगा. आपकी कही हुई बातें सामने वाले के दिल तक पहुंचेंगी. अगर किसी से गलतफहमी चल रही है तो उसे सुलझाने का यह सही समय है. खुले मन से बातचीत रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकती है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि वालों का मन आज शंकाओं से घिरा रह सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आज प्यार में भावुकता से ज्यादा समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

आज सिंह राशि वालों के आकर्षण में बढ़ोतरी होगी. हालांकि पार्टनर के साथ कुछ मुद्दों पर बहस भी संभव है, इसलिए अहंकार और जिद से दूरी बनाकर रखें. बिना ज्यादा प्रयास किए भी आप किसी खास का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में आज स्पष्टता देखने को मिलेगी. जो बातें अब तक मन में थीं, उन्हें सही तरीके से सामने रखने का मौका मिलेगा. किसी समझदार और व्यावहारिक व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है. रिश्ता आज भरोसेमंद और स्थिर लगेगा.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

तुला राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज संतुलन बना रहेगा. पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल लोग किसी शालीन और सौम्य स्वभाव वाले व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं. आज रिश्तों में शांति और सहजता बनी रहेगी.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज प्यार में गहराई तो रहेगी, लेकिन भावनाओं को काबू में रखना जरूरी होगा. पार्टनर से ईमानदारी से की गई बातचीत रिश्ते को मजबूती देगी. सिंगल लोग किसी के इरादों को समझने में जल्दबाजी न करें.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में आज साफ़गोई देखने को मिलेगी. पार्टनर के साथ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. सिंगल लोग किसी खुले विचारों वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे. आज प्यार में सच्चाई सबसे अहम रहेगी.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

मकर राशि वालों को आज रिश्तों में जिम्मेदारी निभाने की जरूरत होगी. जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को समझने से भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ स्थिरता महसूस होगी. सिंगल लोग किसी गंभीर रिश्ते को लेकर विचार कर सकते हैं. भावनाएं शांत लेकिन गहरी रहेंगी.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज मानसिक तालमेल सबसे जरूरी रहेगा. घरेलू तनाव को रिश्तों पर हावी न होने दें. पार्टनर का सहयोग करें और बातचीत बनाए रखें. आपसी समझ रिश्ते को मजबूत बनाएगी.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. रिश्ते में जरूरत से ज्यादा बातों को तूल देने से बचें. किसी के करीब आने के योग हैं, लेकिन ध्यान रखें कि रिश्ता सच्चाई और भरोसे पर ही टिका हो.