Kal Ka Love Rashifal 9 April 2026: मेष से मीन की लव लाइफ, कौन बोलेगा अपनी गर्लफ्रेंड को I Love You, किसका होगा ब्रेक
Kal Ka Love Rashifal 9 April 2026: प्यार में भरोसा अनमोल है. अगर भरोसा टूटा तो बहुत कुछ लव पार्टनर्स के बीच भी टूट जाता है. प्यार की पहली शर्त है एक-दूसरे की इज्जत करना और दिल से सम्मान देना है. प्यार में दिखावे की कोई अहमियत नहीं होती है. गुरुवार (9 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
मेश राशि के जातक अपने साथी की सेहत का ख्याल रखें. गुरुवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने प्रोग्राम सेहत की वजह से टाल सकते हैं. स्वास्थ्य कारणों के चलते आपका पार्टनर कुछ दिन से मानसिक परेशान तनाव में चल रहा है. इस समय आपको सबसे ज्यादा जरूरी है. शादीशुदा जातकों की जिंदगी में सबकुछ सामान्य रहेगा. सिंगल राशि के जातकों की शादी के रिश्ते जल्द आएंगे.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में गुरुवार को उथल-पुथल हो सकती है. गुरुवार को आपका पार्टनर कड़ी बात कहेगे, जिससे आपका मन दुखेगा. दिनभर आप टेंशन में रहेंगे, लेकिन शाम तक उसे अपनी गलती का एहसास होगा और वह आपसे सॉरी बोलेगा. आपका पार्टनर आपसे दिल से माफी मांगेगा. उसके व्यवहार में भी नरमी नजर आएगी. सिंगल की जिंदगी में प्यार वापस नहीं लौटना वाला है. इंतजार करना छोड़ दें.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
आपके और आपके लव पार्टनर के बीच किसी खूबसूरत युवती की एंट्री होने वाली है. इस युवती के कहने पर आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है. इसका पता चलने पर आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है. ध्यान रखें कि यह समय समझदारी से चलने का है. विवेक और धैर्य से काम लें. भावनाओं में बह जाएंगे तो रिश्ता खत्म हो जाएगा. अपने साथी से बैठकर बात करें,सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी.
कर्क दैनिक लव राशिफल
कर्क दैनिक लव राशिफल Cancer Today Love Horoscope
कर्क राशि के जातकों का समय लव पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है. गुरुवार को आपका पार्टनर आप से कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है, जिसे आप एक्सेप्ट करेंगे. इस दौरान लव कपल खूब एन्जॉय करेंगे. आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा. आपके मन में चल रही बात को एक्सेप्ट करेगा. यह दिन और गुजारे गए लम्हे आपको लंबे समय तक याद रहेंगे.
सिंह दैनिक लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों का लव पार्टनर गुरुवार को कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है. अच्छा होगा पार्टनर के साथ समय बिताएं और उसे एहसास कराएं कि प्यार में मुलाकात जरूरी है, लेकिन हर रोज हो यह मुमकिन नहीं. बावजूद इसके लव पार्टनर के मन की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें, जिससे आपका संबंध अच्छा रहे.
कन्या दैनिक लव राशिफल
सिंगल राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. ज्यादातर जातक खुशहाल रहेंगे. सिंगल को कोई प्रपोज करने वाला है. हो सकता है कि यह आपका लाइफ पार्टनर भी बन जाए. वैसे आपकी शादी योग इसी साल के अंत में बन रहा है.
तुला दैनिक लव राशिफल
आप बहुत ट्रेडिशनल सोचते हैं तो थोड़ा अपना नजरिया बदलें. यह समय की मांग भी है. वक्त के साथ चलने में भी समझदारी है, वरना आप बहुत पीछे छूट जाएंगे. यही वजह है कि गुरुवार को आपके लव पार्टनर की कुछ बातें परेशान कर सकती हैं. किसी से मिलना, बात करना और उसका आपकी गर्लफ्रेंड का केयर करना, आपको परेशान भी कर सकता है. इन बातों को मना करने पर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों की लव लाइफ सामान्य रहेगी. आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा महसूस करेगा. आप भविष्य की प्लानिंग भी कर सकते हैं. बातचीत में दोनों आपस में कई गोपनीय चीजें भी शेयर कर सकते हैं. कुल मिलाकर गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. सिंगल की लाइफ में भी प्यार की एंट्री होने वाली है.
धनु दैनिक लव राशिफल
आपका लव मेट दूसरे शहर में रहता है तो सोशल मीडिया और फोन का इस्तेमल करके संपर्क में रहें. जरूरी नहीं कि मुलाकात से रिश्ते और प्यार मजबूत होता है. दूरी है तो क्या, प्यार का एहसास भी आपका मूड बना देगा. लव पार्टर आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिसे आपको कई महीनों से सुनना चाहते हैं.
मकर दैनिक लव राशिफल
लव कपल के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. काफी समय बाद लव कपल की मुलाकात होगा. बेहतर होगा कि गुरुवार को लव पार्टनर के साथ समय बिताएं. इसके अलावा पॉसिबल हो तो लव पार्टनर को फिल्म दिखाने और डिनर पर ले जाने का इंतजाम करें. लाइफ पार्टनर गुरुवार को आपसे नाराज हो सकता है. उसे मनाने के लिए गिफ्ट दें, यकीन मानिये उसकी खुशी देखकर आप खुद को भूल जाएंगे.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कुछ कारणों से गुरुवार को आपका पार्टनर आपके लिए कोई बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है. लव पार्टनर की हरकतों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं. अच्छा होगा पहले अपने लव पार्टनर के बारे में अच्छे से विचार करें वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है. इस बारे में विचार करें तो आपको ब्रेकअप करना है या फिर रिश्ते को इसी तरह झेलना है.
मीन दैनिक लव राशिफल
मीन राशि के जातकों की लव लाइफ गुरुवार को बहुत ही शानदार रहने वाली है. लव कपल का साथ मौसम भी देगा. हो सकता है बारिश के दौरान आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस का लुत्फ उठाएं. इस तरह मौसम के हिसाब से गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. लव पार्टनर कुछ परेशान हैं तो बात करें. उनके साथ समय बिताएं. उनके मन के इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें. इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि साथी के साथ समय बिताएं.