Aaj Ka Love Rashifal 12 January 2026: दैनिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ, किसे मिलेगा लव पार्टनर का साथ और किसकी गर्लफ्रेंड होगी नाराज
Aaj Ka Love Rashifal Monday 12 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (12 जनवरी, 2026) को नवमी है. नवमी सोमवार को दोपहर बाद 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. सोमवार को शुभ काम करना है तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज स्वाती – 09:05 पी एम तक का योग है. चंद्रमा सोमवार को तुला में संचार करेंगे. सोमवार को सूर्योदय 7 बजकर 15 मिनट जबकि सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 44 मिनट पर होगा. सोमवार (12 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
दैनिक मेष लव राशिफल
सोमवार को रिश्ते में ताजगी आएगी और बातचीत में मिठास बढ़ेगी. सोमवार का दिन प्यार के लिए बेहद खास रहेगा. लव कपल की मुलाकात होगी. इसके बाद अपने दिल की बात को कहेंगे. पार्टनर आपकी बातों से प्रभावित होगा. सिंगल्स की अच्छी खबर है. किसी पुराने परिचय में नई चमक दिख सकती है. कहने का मतलब सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है.
दैनिक वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का सोमवार का दिन प्यार और ऊर्जा से भरपूर रहेगा आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे. पहले से ही लव रिलेशन में हैं तो सोमवार को अपने साथी के साथ बिताए लम्हों को जिएंगे. सिंगल हैं तो अपने दिल की सुनें कोई जिंदगी में आ रहा है. नया प्यार जिंदगी में आएगा.. प्यार के लिए एक बेहतरीन दिन होगा, जो आपके रिश्ते में खुशियां लाएगा.
दैनिक मिथुन लव राशिफल
सोमवार को मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ मिली जुटी रहेगी. मन थोड़ा अशांत हो सकता है. अगर आप किसी ख़ास रिश्ते में हैं, तो आपको अपनी बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. लव राशिफल में सोमवार को दिल में थोड़ी हलचल रहेगी लेकिन यही हलचल रोमांस को बढ़ाएगी. सिंगल लोगों के लिए कोई नई मुलाकात दिन का सबसे खूबसूरत पल बन सकती है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी.
दैनिक कर्क लव राशिफल
कर्क राशि जातक सिंगल हैं, तो यह दिन नए प्यार के अवसर लेकर आ सकता है. किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात आपके जीवन में खुशी और उत्साह ला सकती है. दरअसल, सिंगल्स की भावनाएं किसी के लिए पिघल सकती हैं. लव कपल की आज भावनाएं गहरी होंगी और आप अपने साथी को पहले से भी ज्यादा करीब महसूस करेंगे. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी.
दैनिक सिंह लव राशिफल
प्यार अनबन को हल्के में नहीं लें. आपकी भावनाएं आपको अपने साथी के प्रति अस्थिर महसूस करा सकती हैं. ये उतार-चढ़ाव किसी भी रिश्ते का अहम हिस्सा होते हैं. सिंगल लोगों की जिंदगी में कुछ खास होगा. आराम और समझदारी को प्राथमिकता देंगे. लव कपल की छोटी-सी मुस्कान भी आपका दिन बना देगी.
दैनिक कन्या लव राशिफल
यह ध्यान रखें कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती है. लव राशिफल में किसी की पर्सनैलिटी चमकदार दिखेगी और साथी इस बात से बहुत प्रभावित होंगे और उनमें आप भी हैं. लव कपल के बीच रोमांस में तेजी आएगी. शादीशुदा हैं तो आप दोनों के बीच एक गर्मजोशी भरा कनेक्शन बनेगा. सिंगल लोगों का दिल सोमवार को किसी पर आ सकता है.
दैनिक तुला लव राशिफल
तुला राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है आप सिंगल हैं, तो आपके आस-पास के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन उन्हें पहचानते समय सावधानी बरतें. शादीशुदा हैं तो आपके पार्टनर को सच्चे प्यार की ओर आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं. लव राशिफल में आज आपका रोमांटिक अंदाज साथी को आपकी ओर खींचेगा. सिंगल लोगों की खुशियां कई गुना होंगीं.
दैनिक वृश्चिक लव राशिफल
सोमवार को लव पार्टनर के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में आपको अपने रिश्ते में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ में सोमवार को आपकी गहराई और जुनून रिश्ते में एक अलग ही रंग भर देंगे. शादीशुदा हैं तो रिश्ते में भावनाओं की तीव्रता बनी रहेगी.
दैनिक धनु लव राशिफल
सोमवार को लव पार्टनर के रिश्ते में गहराई आएगी. यह आपके संवाद को ताज़ा करने और अपने प्यार का इज़हार करने का सबसे अच्छा समय है. लव राशिफल में सोमवार को आप खुले दिल के साथ अपने साथी से बात करेंगे. सिंगल लोगों का दिल किसी मीठी आवाज़ या बातचीत में अटक सकता है.
दैनिक मकर लव राशिफल
मकर राशि से जुड़े लोग अगर अभी सिंगल हैं, तो नए प्यार की संभावना है. प्यार के लिए यह एक बेहतरीन समय है, इसलिए अपनी भावनाओं को साझा करने में संकोच न करें. लव राशिफल में सोमवार को प्यार में कुछ बतओं को लेकर मन में संदेह परेशानी दे सकता है. शादीशुाद लोगों को सोमवार को खुशी मिलेगी. शाम को घूमने जा सकते हैं.
दैनिक कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के रिश्ते उतार-चढ़ाव के चलते प्रभावित हो सकते हैं. सोमवार को आपके रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है. आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है. आपके भावनात्मक इसलिए अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का प्रयास करें. रिश्ते सामान्य रखने के लिए यह जरूरी है.
दैनिक मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातक छोटी-छोटी बातों से विचलित न हों; इसके बजाय, उन चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करें जो वास्तव में आपके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं. सोमवार को लव पार्टनर के बीच थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, रिश्ते को गहरा करने का एक अवसर है. धैर्य और सहानुभूति रखें. सिंगल और शादीशुदा लोग सामान्य जीवन जिएंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.