Aaj Ka Love Rashifal 15 January 2026: गुरुवार को 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी? किन राशि के लव पार्टनर बनाएंगे दूरी और किन्हें मिलेगा धोखा
Aaj Ka Love Rashifal Thursday 15 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है. गुरुवार को दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
सिंगल की जिंदगी में खुशियां बहार बनकर आने वाली हैं. लव पार्टनर से अगर ब्रेकअप के बाद गुरुवार को नया साथी मिल सकता है. उसके साथ दिन अच्छा बीतेगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. लव पार्टनर की पर्सनैलिटी आप पर गहरी छाप छोड़ेगी. रोमांस थोड़ी नर्मी से बढ़ेगा, लेकिन पार्टनर का अंदाज आपको पसंद आएगा. शादीशुदा हैं तो अपने प्यार का इज़हार करने के लिए सामान्य है.
वृष लव राशिफल
शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. पति-पत्नी के लिए दिन शुभ संकेत ले कर आएगा. लव रिलेशन में हैं तो घर वाले लव रिलेशन का विरोध कर सकते हैं. लव पार्टनर कार्य की अधिकता के कारण प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे. ऐसे में पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. हालांकि बाद में पार्टनर भी आपकी कोशिशों से प्रभावित होंगे.
मिथुन लव राशिफल
शादीशुदा दंपती के लिए शनिवार का दिन रोचक दिन रहेगा. लव लाइफ से लाभ होगा. आपके जीवन की टेंशन पार्टनर से मुलाकात के बाद कुछ कम हो जाएगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी. लव पार्टनर के लिए रोमांटिक दिन बीतेगा. लव पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है. ऐसे में उसका ध्यान रखें. सिंगल की जिंदगी में लव की एंट्री होने का समय आ गया है.
कर्क लव राशिफल
गुरुवार को आपकी लव लाइफ में कोई खास इंसान आने वाला है. टूटे हुए दिल ठीक होते दिख सकते हैं. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. सिंगल की लव मैरिज की संभावना अधिक है. इसमें आपको अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं, कुछ लोगों का दिल उदास रहेगा और परेशान भी रह सकते हैं. आपके पार्टनर के छिपे राज़ सामने आएंगे, जिससे आपका दिल टूटेगा.
सिंह लव राशिफल
प्रेमी-प्रेमिका में निकटता आएगी. गुरुवार को रोमांस की लाइफ में बढ़ोतरी होगी. शादीशुदा हैं तो ससुराल से सहयोग मिल सकता है. सिंगल की शादी के लिए रिश्ते आएंगे. ध्यान रखें कि सही और गलत का फैसला आपको ही लेना है. आपकी मौजूदगी रिश्ते में रोशनी की तरह काम करेगी. सिंगल लोगों की किसी करिश्माई व्यक्ति से मुलाकात दिन को खास बना सकती है.
कन्या लव राशिफल
लव रिलेशनशिप बहुत अच्छी रहेगी. गुरुवार को लव पार्टनर को रोमांस का मौका मिलेगा. कुल मिलाकर दोनों के बीच लुभावना रोमांटिक दिन रहेगा. लव पार्टनर एक-दूसरे के साथ अधिक से अधि, समय बिताएंगे. लव मैरिज का संयोग बन रहा है. शादीशुदा कपल का आपसी संतुलन बिगड़ सकता है. किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.
तुला लव राशिफल
लव बर्डस के लिए गुरुवार बेहतरीन दिन रहेगा. लव पार्टनर का साथ मिलेगा. दिनभर साथ में समय गुजारेंगे. प्रेमी का स्ट्रांग सपोर्ट मिलेगा. परिवार को आपके लव रिलेशन के बारे में पता चल सकता है. ऐसे में लव रिलेशन को ना छिपाएं. सिंगल लोग किसी नई मुस्कान में छुपा जादू महसूस करेंगे. उनके लिए भी दिन बहुत रोमांटिक रहेगा.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने वाली है. अच्छा सा गिफ्ट या डेट रिलेशन को बेहतर करेगा. जिनका तलाक हो गया है कि वह दूसरा विवाह करने में इच्छुक हैं तो गुरुवार को बात बन सकती है. उनके लिए रिश्ता आएगा या फिर किसी ऐसे से मुलाकात होगा जो पसंद आएगा. युवक युवतियों जिनका नया नया विवाह हुआ है उनमें अनबन हो सकती है. ऐसे में वाणी पर संयम रखें.
धनु लव राशिफल
फिलहाल जिन पति पत्नी या प्रेमी प्रेमिका के बीच झगड़ा चल रहा था वह बढ़ेगा. ध्यान रखें कि जरूरत है सही और गलत की सही पहचान करने की. कोई मंहगा गिफ्ट साथी को खुश करने के लिये खरीद सकते हैं. सिंगल का दिल बहुत खुला और साफ रहेगा. लव पार्टनर साथी से दिल की हर बात साझा कर पाएंगे.
मकर लव राशिफल
लव पार्टनर को गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. आपकी मुलाकात बेमन से होगी. ध्यान रखें कि वाणी से ऐसा कुछ ना निकले, जिससे लव पार्टनर के मन को ठेस लगे. आपको भी समझना होगा कि रिश्ते में हावी होने से दिक्कत आएगी. शादीशुदा हैं तो कपल रिश्ते में मजबूती और भरोसा दोनों जोड़ेंगे. सिंगल ट्रिप का प्लान करेंगे. सिंगल के लिए शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.
कुंभ लव राशिफल
गुरुवार को प्यार का इम्तहान है, क्यों कि मुलाकात का कोई योग नहीं बन पा रहा है. ऐसे में आप सोशल मीडिया या फिर फोन के जरिये एक-दूसरे से प्यार भरी बातें कर सकते हैं. सिंगल की जिंदगी में प्यार की वापसी हो रही है. आपसे दूर हुआ लव आपके पास आ रहा है. शादीशुदा हैं तो रिश्ते में हल्की सी ताजगी लाने में सफल रहेंगे. हां, सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातकों की जिंदगी बेहद सामान्य रहने वाली है. लव पार्टनर व्यस्तता के चलते एक-दूसरे से मिल नहीं पाएंगे. इसके लिए एक-दूसरे को दोष देना बेवकूफी है. रिश्ते का सम्मान करना भी प्यार का एक रूप है. सिंगल्स के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है. किसी सादगी भरे व्यक्ति में आकर्षण महसूस होगा. ऐसे में यह भी ध्यान रखें कि नए रोमांटिक रिश्तों में या कहें प्यार में ठोकर भी खानी पड़ सकती है. शादीशुदा अपनी जिंदगी शानदार तरीके से गुजारेंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.