Aaj Ka Love Rashifal 13 January 2026: दैनिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ, किसके आएंगे शादी के रिश्ते और किसका होगा ब्रेकअप
Aaj Ka Love Rashifal Tuesday 13 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (13 जनवरी, 2026) को माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. 13 जनवरी को रात 12 बजकर 7 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा मंगलवार को लोहड़ी का त्योहार भी मनाया जाएगा. यह ध्यान रखें कि दशमी तिथि मंगलवार दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. मंगलवार का दिन लव लाइफ के लिहाज से रोमांटिक रह सकता है. सिंगल्स लोगों के लिए मंगलवार को कोई नई नजर दिल में हलचल पैदा कर सकती है. मंगलवार (13 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
मेष राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है. लव लाइफ मंगलवार को बहुत अच्छी रहेगी. साथ ही लव पार्टनर के साथ दिन अच्छा गुजरने वाला है. लव कपल के बीच अगर पहले से कई अनबन चल रही है, तो वह मंगलवार को खत्म हो सकती है.
वृषभ लव राशिफल
मंगलवार को दैनिक लव मिलीजुली रहेगी. लव पार्टनर के रिश्ते में कुछ तनातनी रह सकती है, लेकिन शाम तक किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. हालात अब अच्छे होंगे तो शाम को अच्छा समय बिताएंगे और मन की बात कहने का अवसर मिलेगा. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में कुछ नया नहीं होगा.
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा. लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी. सिंगल्स की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के लिए समर्पित भाव बना रहेगा.लव पार्टनर को सलाह है कि वो जुबान पर काबू रखें. बेवजह बोलने से बचें वरना हालात सुधरने की बजाय बिगड़ सकते हैं.
कर्क लव राशिफल
दैनिक लव राशिफल के लिहाज से मंगलवार का दिन चुनौतियां भरा होगा. बावजूद इसके कपल अपने पार्टनर के काफी करीब महसूस करेंगे. शुदाशुदा हैं तो किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है, जिसकी वजह से आपके बीच दूरी है. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों की जिंदगी में मुश्किलें आएंगी. यहां तक कि शादीशुदा लोगों के प्रेम संबंध खटाई में पड़ सकते हैं. लव पार्टनर की बात करें तो उनकी लव लाइफ भी सामान्य ही रहेगी. साथी के साथ नए काम का प्रारंभ करने की योजना सफल होती हुई नजर आएंगी.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि वालों के शादीशुदा जीवन में नयापन आ सकता है. सिंगल लोग किसी खास दोस्त के साथ अच्छी शाम बिताने जा सकते हैं. मंगलवार को बेहद सेंसिटिव और केयरिंग मूड में रहेंगे. सिंगल्स की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है, लेकिन अभी से बेचैनी ठीक नहीं है.
तुला लव राशिफल
मंगलवार को तुला राशि के जातकों को अपने साथी का ख्याल रखना चाहिए और स्थिति के प्रति धैर्यवान रहें. लाइफ पार्टनर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिस कारण तनाव बढ़ सकता है. लव लाइफ में मंगलवार को रोमांस हावी रहेगी. सिंगल लोगों को कोई पसंद आएगा.
वृश्चिक लव राशिफल
मंगलवार का दिन लव कपल के लिए रोमांटिक अवसर लेकर आएगा. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में सहयोग और सुख प्राप्त रहेगा. सिंगल को शादी के रिश्ते आ सकते हैं. जो लव कपल दो अलग शहरों में रहते हैं, उनकी मुलाकात का योग बन रहा है.
धनु लव राशिफल
धनु राशि के लव कपल मंगलवार को रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे. बावजूद इसके धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहने वाला है. शादीशुदा हैं तो आपके छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते को और भी मजबूत बन सकते हैं. सिंगल्स की जिंदगी में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
मकर लव राशिफल
सिंगल हैं किसी नए व्यक्ति से मुलाकात करेंगे. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को खुलकर बातचीत और भावनाओं का आदान-प्रदान करना होगा. साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपको पूरा सहयोग दे पाएंगे.
कुंभ लव राशिफल
घर और बाहर सभी जगह सोलमेट का पूर्ण साथ प्राप्त होने वाला है. रिश्तों में प्रेम लेकर आएगा. रिश्तों में प्रेम लेकर आएगा. घर और बाहर सभी जगह सोलमेट का पूर्ण साथ प्राप्त होने वाला है.
मीन लव राशिफल
मंगलवार को आपका दिल रोमांस से लबरेज रहेगा. लव पार्टनर के साथ आपके पुराने मनमुटाव दूर होंगे. किसी खास मुस्कान से दिल में हलचल महसूस होगी.ऑफिस में सीनियर और जूनियर से अच्छा तालमेल रखें. इस दौरान आपका साथी भी आपका साथ देगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.