Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Love Rashifal 14 January 2026: मकर संक्रांति के दिन 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी? किसका होगा ब्रेकअप और किसकी होगी शादी पक्की

Aaj Ka Love Rashifal 14 January 2026: मकर संक्रांति के दिन 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी? किसका होगा ब्रेकअप और किसकी होगी शादी पक्की

Aaj Ka Love Rashifal Wednesday 14 January  2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (14 नवरी, 2026) को माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. ध्यान रखें कि एकादशी तिथि बुधवार शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी. वहीं, 14 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. बुधवार देर रात 3 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 14 जनवरी को पुण्य काल पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक है. मकर संक्रांति के दिन पुण्य क्षण दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर है.  इसके साथ ही महा पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 57 मिनट तक है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबि, इस दौरान पूजा और दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: January 13, 2026 | 10:29 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातकों लव लाइफ बहुत ही शानदार रहने वाली है. लव पार्टनर के बीच अनबन बहुत ज्यादा है तो फैसले की घड़ी आ गई है. ब्रेकअप अंतिम विकल्प है तो फटाफट यह काम कर लें, क्योंकि रिश्तों के साथ मन का टूटना जीवनभर आपको दुखी कर सकता है. सिंगल को जिदंगी में प्यार के लिए इंतजार करना होगा. शादीशुदा कपल शाम को डिनर पर जाएंगे.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक रिश्ते में तालमेल और समझ बढ़ाने बढ़ाएं. बुधवार को प्यार में स्थिरता रहेगी. लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. इस दौरान आप पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. सिंगल्स भावनाओं को दबाने के बजाय व्यक्त करें. हो सकता है, जिसे आप चाहते हैं वह भी आपको उतना ही पसंद करता हो.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

प्यार जीवन का अनमोल तोहफा है, लेकिन जबरदस्ती रिश्तों को ढोना बहुत ही खतरनाक है. रिश्तों में हुईं बड़ी गलतियां कभी-कभी पश्चाताप से भी हल नहीं होती हैं. वाणी पर संयम रखें. लव पार्टनर के साथ बातचीत बहुत महत्वपूर्ण रहेगी. लव लाइफ में हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है. पति-पत्नी दोनों ही वाणी पर संयम रखें.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

आपको पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा. आप प्यार को महसूस कर पाएंगे. लव पार्टनर के साथ बातचीत में आपको बहुत अच्छा महसूस होगा. सिंगल्स की जिदंगी में प्यार आपका इंतजार कर रहा है. कॉलेज का दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है. गर्लफ्रेंड को उपहार भी दे सकते हैं.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि से जुड़े सिंगल्स जातकों का आकर्षण किसी के प्रति बढ़ेगा. लव लाइफ में रोमांस रहेगा. बातचीत के दौरान उसे बयां जरूर करें. अहंकार या अधिकार जताने से बचें. वाणी आपको प्यार दिला सकती है और यही नफरत का कारण भी बन सकती है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ बुधवार को थोड़ी मुश्किल रहने वाली है. अनबन हैं दूर करने में मुश्किल आएगी. किसी को तो झुकना ही पड़ेगा. वैसे बुधवार को लव पार्टनर की मुलाकात संभव है और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर फिर से एक-दूसरे के करीब आने की पहल कर सकते हैं. पति-पत्नी धार्मिक स्थान जाएंगे. सिंगल्स के लिए रिश्ता आ सकता है.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

लव पार्टनर से मुलाकात को योग नहीं है. अगर मुलाकात होगी तो झगड़ा बढ़ सकता है. ध्यान रखें कि छोटी बातों पर बहस करना रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है. बहस से बात बिगड़ सकती है. शादीशुदा रिश्तों में बुधवार को गर्माहट रहेगी. पूरा दिन लव लाइफ अच्छी रहेगी. शाम को डिनर और फिल्म का प्रोग्राम बन सकता है. सिंगल्स की जिंदगी में कोई एंट्री मारने वाला है. यह एंट्री आपकी दिल की धड़कनें बड़ा देगी.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

प्रेमी युगल विवाह के योग्य हैं, उन्हें परिवार में विवाह की बात करनी चाहिए. शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है. सिंगल्स के लिए उचित समय का इंतजार करना बेहतर विकल्प है. अभी लव लाइफ की शुरुआत नहीं होने वाली है. ध्यान रखें प्यार की दौड़ में तेज रफ्तार रही तो गिरने का खतरा है.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए बुधवार को दिन प्रेम के लिए अनुकूल नहीं है. ध्यान रखें कि आप किसी पर भरोसा करते हैं तो अविश्वास का भाव मन में नहीं आए. कभी-कभार हालात पक्ष में नहीं होते हैं.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

लव रिलेशन में गंभीरता बढ़ेगी. रिश्ते को नाम देने या कहें शादी करने का मन करेंगा. भावनाओं को व्यक्त करना न भूलें. यदि आप किसी को पसंद करते हैं और आज अवसर मिलता है अपनी भावनाएं व्यक्त करने का. शादीशुदा और सिंगल की जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आएगा.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

अचानक प्रेम प्रस्ताव या सरप्राइज़ मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में नवीनता आएगी. सोशल मीडिया या मित्रों के माध्यम से प्रेम की शुरुआत संभव है. सिंगल्स के लिए शादी का रिश्ता आएगा. पति-पति शाम को डिनर के लिए जाएंगे.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

लव पार्टनर रूठा है तो प्यार और समझदारी से मैसेज भेजकर उसे मनाने का प्रयास करें, वह आपकी मजबूरी को समझेगा. आपका प्रेमी नाराज हो सकता है. बुधवार को लव पार्टनर के लिए रोमांस और कल्पनाओं से भरा दिन रहेगा. लव पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. सिंगल्स की जिंदगी में लव की दस्तक होगी.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News