Kal ka Rashifal 03 April 2026: किसको मिलेगा पार्टनर से धोखा और किसे होगा अचानक धन लाभ, क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे
Kal ka Rashifal 03 April 2026 | Rashifal Today | Horoscope Today | Today Rashifal: दैनिक हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार ( 3 अप्रैल, 2026) को बैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पड़ रही है. शुक्रवार को दिन की शुरुआत वैशाख यानी बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है. यह सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद दिन के अंत तक द्वितीया तिथि रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, 3 अप्रैल, 2026 से ही विष्णु जी को समर्पित वैशाख माह का आरंभ होगा. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन यानी शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
पारिवारिक जीवन में आपको शुक्रवार को उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. यह भी ध्यान रखें कि दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. शक्रवार को लाइफ पार्टनर का भावनात्मक सपोर्ट भी मिल सकेगा. आर्थिक मामलों की बात करें कि मेष राशि के जातकों का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा. शुक्रवार को अगर आप प्रॉपर्टी या फिर किसी अन्य क्षेत्र में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं तो दिन इसके लिए अच्छा रहेगा. मेष राशि के जातक शुक्रवार को मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं. ऐसे में आपको आज सोच समझकर कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए नहीं तो आपको आज नुकसान हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल
शुक्रवार को वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन बेहद सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें. बदलते मौसम में आपको सर्दी जुकाम और गले से संबंधित समस्या हो सकती है. वृषभ राशि के जातकों को कुछ अप्रत्याशित और अनापेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है. वाहन चलाने से पहले सतर्क रहें. किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको कुछ ऐसी सूचना या जानकारी मिल सकती है, जिससे आपको चिंता होगी. आर्थिक मामलों में शुक्रवार को अपनी कमाई में वृद्धि के लिए प्रयासरत रहेंगे और कुछ नया काम करने का विचार भी कर सकते हैं. प्रमोशन और इंक्रीमेंट नहीं होने की स्थिति में आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार भी आ सकता है.
मिथुन दैनिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा. शुक्रवार को आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आपको उनसे फायदा हो सकता है. शुक्रवार को शाम के दौरान आप अपने प्रिय लोगों के साथ बिता सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में शुक्रवार को इस राशि के छात्रों को सफलता मिलेगी. शुक्रवार को अप्रत्याशित धन खर्च हो सकता है. मन को शांत और संयमित रखकर काम करना अच्छा रहेगा. यात्रा पर जा रहे हैं तो सफर में कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है और कुछ काम की जानकारी मिल सकती है.
कर्क दैनिक राशिफल
पारिवारिक जीवन भी आपका शुक्रवार को सुखमय रहेगा. लोगों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा. आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे खुशियां आएंगी. दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. संतान को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा. सामाजिक संपर्क में भी वृद्धि होगी.
सिंह दैनिक राशिफल
शुक्रवार को आपके कुछ अटके काम भी आज संपन्न होंगे. किसी वजह से अचानक यात्रा का संयोग बन सकता है. सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ विशेष उपलब्धि मिल सकती है. सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन उथल पुथल भरा रहेगा. दफ्तर में आपके ऊपर शुक्रवार को काम का दबाव रहेगा. वैसे आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा. दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे.
कन्या दैनिक राशिफल
इस राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा. लव लाइफ में जहां प्रेम और सहयोग पाएंगे. दफ्तर में बेवजह का तनाव और उलझन का सामना करना होगा. वैसे दिन के दूसरे भाग में आप अपनी कार्यकुशलता और समझदारी से तारीफ भी प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में शुक्रवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपको कमाई के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा.
तुला दैनिक राशिफल
शिक्षा और स्टेशनरी के काम के जुड़े जातकों को शुक्रवार को विशेष रूप से लाभ लाभ मिलेगा. लोगों को अपनी सेहत के प्रति शुक्रवार को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आपकी सेहत प्रबावित है. कार्यस्थल पर शुक्रवार को आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में शुक्रवार को आपको कोई अच्छी सफलता मिल सकती है. समाजसेवा के क्षेत्र में हैं तो आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी. लव लाइफ के मामले में भी शुक्रवार का दिन अच्छा है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
शुक्रवार को आर्थिक मामलों में सफलता के बेहतर आसार हैं. जातकों को शुक्रवार को भाग्य का साथ मिल रहा है. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और इसके लिए आपको शुक्रवार को धन भी खर्च करना होगा. बिजनेस में निवेश करने या नया काम शुरू करने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेंगे. घर में बुजुर्ग व्यक्ति हैं तो उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.
धनु दैनिक राशिफल
आपके लिए सलाह है कि शुक्रवार को कानूनी मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें. शुक्रवार का दिन धनु राशि के लिए मिलाजुला रहेगा. आपको आपको घर परिवार में खुशी मिलने वाली है. आप अपने प्रिय लोगों के साथ समय बिताएंगे और अपनी लव लाइफ का आनंद लेंगे. बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या के कारण थकान का अनुभव हो सकता है.
मकर दैनिक राशिफल
धर्म अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढेगी. किसी मित्र या संबंधी की आप मदद भी कर सकते हैं. लोगों को शुक्रवार के दिन कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी. साथ ही आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन के मामले में भी शुक्रवार को आप भाग्यशाली रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन शुक्रवार को आपके ऊपर काम की कुछ नई जिम्मेदारी बढ़ने से आप दोपहर बाद परेशान भी होंगे.
कुंभ दैनिक राशिफल
कार्यस्थल पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. लोगों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा. भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे और उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा.आप अपनी लव लाइफ में सफल रहेंगे और आपके खर्चे नियंत्रित रहेंगे. लाइफ पार्टनर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा.
मीन दैनिक राशिफल
शुक्रवार को अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा. आप जाने अनजाने कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे आपके अपनों को कष्ट हो सकता है और इसका आपके रिश्ते पर भी असर हो सकता है.आप अपनी लव लाइफ में शुक्रवार को रोमांटिक समय बिताएंगे. कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल है. बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा. जो जातक बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में सुधार होगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.