Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj ka Rashifal 04 April 2026: पत्नी का मिलेगा प्यार या बिजनेस पार्टनर देगा धोखा, जानें

Aaj ka Rashifal 04 April 2026: पत्नी का मिलेगा प्यार या बिजनेस पार्टनर देगा धोखा, जानें

04 April 2026 Aaj Ka Rashifal Today Horoscope :  हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार ( 04 अप्रैल, 2026) को वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पड़ रही है. यह तिथि शनिवार को सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके समाप्त होने के ठीक बाद तृतीया तिथि की शुरुआत होगी. नक्षत्र की बात करें तो स्वाति नक्षत्र शनिवार को रात 9 बजकर 35 मिनट तक है. इसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनिवार (4 अप्रैल, 2026) को चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेंगे. इस दिन हर्षण योग शनिवार को दोपहर बाद 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय भी नोट कर लें. शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक है. शनिवार को मेष से मीन तक के  जातकों की क्या रहेगी स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 

Last Updated: April 3, 2026 | 8:09 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

दफ्तर में कर्क राशि के जातकों को अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. ज्यादातर जातकों के लिए शनिवार का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है. दफ्तर में काम अधिक रहेगा. कारोबार-व्यापार करते हैं तो आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. आर्थिक अभाव में आपके कई काम शनिवार को अटक सकते हैं. आप परेशान होने की बजाय ये काम टाल दें. आर्थिक मामलों में भी आपको शनिवार को अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा.  दफ्तर में अगर आपका अपने अधिकारी से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आप हालात संभालने की कोशिश करें.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

क्रिएटिव लोगों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा.  इस लिहाज से शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है. शनिवार का दिन छुट्टी का है. ऐसे में मेहमान आपकी खुशियों को दोगुना कर देंगे. घर में नया मेहमान दस्तक देगा. परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत प्रसन्न होंगे. छात्रों के लिए शनिवार का दिन करियर में नया बदलाव लाएगा. कारोबार और व्यापार करते हैं तो बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा. सबसे जरूरी बात यह है कि आप जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

कोई पुराना कर्ज आप वापस करने में कामयाब होंगे. इसके बाद पूरा दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. कारोबार और व्यापार में मुनाफा होगा. पिछले कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं समाप्त होंगी. पति-पत्नी के बीच जारी अनबन दूर होगी. राजनीति से जुड़े लोगों के अच्छा दिन रहने वाला है. महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा.  लव लाइफ भी बहुत अच्छी रहने वाली है. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. शुक्रवार को आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें. धोखा भी खा सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

शनिवार को आप लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे. पारिवारिक सुख में भी इजाफा होगा. वीकेंड पर घर आए मेहमानों और रिश्तेदारों से बातचीत करके आपको अच्छा लगेगा. परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. शनिवार को काफी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा. आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे. छात्र हैं तो शनिवार को आपके नए दोस्त बन सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

शादीशुदा जीवन में भी आपको शनिवार को सुख और सहयोग मिलेगा. बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना होगा. सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा. दफ्तर में जॉब के दौरान आपको साथियों का सहयोगी और समर्थन मिलेगा. अगर आप अपने बच्चों की विदेश में शिक्षा के लिए भेजने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसका फायदा मिलेगा. कारोबार की बात करें तो युवाओं को अभी निवेश से बचना चाहिए. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो शनिवार के बजाय सोमवार से शुरुआत करें. हो सके तो खरमास तक टाल दें. नया काम शुरू करने का समय सही नहीं है.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

शनिवार को आप धर्म कर्म के कार्यों में भी दान पुण्य कर सकते हैं. शनिवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा. कार्य और व्यवसाय के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा शनिवार को सफल रहेगी. अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. कारोबार-व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के मौके मिलते रहेंगे. ध्यान रखें कि आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

शनिवार को आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन और सहयोग भी मिलेगा. तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा. आपके परिवार में शनिवार को कुछ शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. आपको किसी पुराने मित्रों से मिलने का भी मिलेगा. आपको शनिवार को परिवार में लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा. कुल मिलाकर वीकेंड को आप एन्जॉय करेंगे और परिवार का साथ मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी.  लव लाइफ के मामले में आपको शनिवार को पार्टनर का साथ मिलेगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिला-जुला सा रह सकता है. जो लोग धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह बेहतर रहेगा वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है. ध्यान रखें कि सेहत के मामले में आपको शनिवार को अपना ध्यान रखना होगा. बदलते मौसम में भी सतर्क रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में कोई निवेश न करें.  अप्रैल में जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा विचार हो सकता है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

किसी सरकारी क्षेत्र में आपका काम फंसा है तो आपको इसमें सफलता मिलने वाली है. वाणी पर संयम रखें और बहस से बचें तो आपके विरोधी और शत्रु चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे. शनिवार को आपको परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन हो सकती है. वैसे सामान्य रूप से आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. बिजनेस में साझेदारों से भी पूरा सहयोग पाएंगे, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है. प्रोफेशनल बनने की जरूरत है वरना दिक्कत आ सकती है.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

खान पान के मामले में शनिवार को आपको संयमित रहना होगा यानी स्वाद पर काबू पाना होगा. ध्यान रखें कि आपको शनिवार को पेट संबंधी समस्या हो सकती है. इसके चलते आपको अस्पताल का भी रुख करना पड़ सकता है. शनिवार को नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम और अवसर मिल सकता है. विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को अचानक धन लाभ मिलने का योग है. आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा वरना बड़ी दिक्कत आ सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

दफ्तर में शनिवार को आपकी बातों और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी.  दफ्तर में मीटिंग के दौरान सीनियर्स आपके सुझाव पर शाबाशी देंगे. किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिलेगा. यह ध्यान रखें कि अभी निवेश के लिए समय सही नहीं है. आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं.  यदि परिवार में भाई-बहनों के बीच कोई मनमुटाव है तो आज कुछ भी सोच समझकर बोलें. कुल मिलाकर वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो रिश्ते और भी खराब स्थिति में पहुंच जाएंगे.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

शनिवार को किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार की नौकरी लगने पर आपको खुशी होगी, क्योंकि इसके लिए सारे प्रयास आपने ही किए हैं. 
दफ्तर में आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा. वीकेंड पर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर सकते हैं. इसमें आपको ससुराल वालों से भरपूर सहयोग और सपोर्ट मिलेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News