Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal ka Rashifal 1 April 2026:  किसकी खुलेगी किस्मत और किसकी पूरी नहीं होगी मुराद, क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे

Kal ka Rashifal 1 April 2026:  किसकी खुलेगी किस्मत और किसकी पूरी नहीं होगी मुराद, क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे

Kal ka Rashifal 1 April 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (1 अप्रैल 2026) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है. यह बुधवार को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी. इस दिन ध्रुव योग, हस्त नक्षत्र और पूर्णिमा का संयोग है. इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. बुधवार को हनुमान जयंती का मुख्य पूजन भी किया जाएगा. यह अलग बात है कि पूर्णिमा अगले दिन सुबह समाप्त होगी. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन बुधवार (01 अप्रैल, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  

Last Updated: March 31, 2026 | 5:43 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

अचानक धन मिलने के योग बनेंगे. मकान-वाहन खरीदने का योग बन सकता है. जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. बुधवार को आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. लव लाइफ भी कमजोर रहने के आसार हैं. दफ्तर में अच्छा काम करेंगे तो प्रोत्साहन मिलेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. आय प्राप्त करने की नई योजना बना सकते हैं. कार्यों में सफलता मिलेगी. कारोबार में अच्छा करेंगे.  धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है. अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित बनाए रखें. रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद बुधवार को सुलझ सकता है. वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में हैं तो मान-सम्मान में इजाफा होगा. सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा. लव लाइफ भी अच्छी रहेगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

अटका हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं. खर्चों में बढ़ोतरी होगी.  जातक व्यस्त रहने वाले हैं. परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन जीनवसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. प्रेमी युगलों का दिन अच्छा बीतेगा. पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा. बुधवार को व्यापार में फायदा कमाने के नए मौके मिलेंगे. लाभ से जुड़े कार्य करेंगे. आपकी योजनाओं में प्रगति होगी.  कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्य पूरे होंगे.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

बिजनेस टूर पर जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी. इस लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है. बुधवार को आपको किस्मत का साथ मिलेगा. किसी अच्छी यात्रा पर जा सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए आनंददायक होगी. दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह में बढ़ोतरी होगी. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी से बेवजह विवाद न करें और झगड़े आदि से दूर रहें.  व्यापार अच्छा चलेगा. क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. ध्यान रखें कि आपकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक रूप से संतोषजनक स्थिति रहेगी. कन्या राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शुभ रहने वाला है. बुधवार को सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे. कारोबार में आत्मविश्वास में इजाफा होगा. अपने कार्यों को अच्छे से कर पाएंगे. दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी. शादीशुद हैं तो लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की वाहवाही होगी.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

सिंगल हैं तो बुधवार को आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. मित्रों से मतभेद हो सकता है. मान-सम्मान पर आंच आ सकती है. दफ्तर में वाणी पर संयम रखेंगे तो भविष्य में तरक्की होगी. वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने से फायदा होगा. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ सम्मानजनक आचरण रखें. शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

कारोबार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी. लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें. बुधवार को सावधानी से वाहन चलाएं. बुधवार को आपको अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी. लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है. पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएं और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. कुछ साल पहले शादी हुई है तो घर पर नन्हा मेहमान आ सकता है. कारोबार में  विरोधियों को शिकस्त मिलेगी और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

बुधवार को दांपत्य जीवन में सुखमय रहने वाला है. साथ में समय बिताएंगे तो परिवार में प्रेम बढ़ेगा. कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग भी हासिल होगा. ध्यान रखें कि बुधवार को आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आप आनंद उठाएंगे. मन खुश रहेगा. दफ्तर में आप मेहनत से काम करेंगे. इससे आपको सफलता मिलेगी. अच्छे काम की वजह से दफ्तर में उच्च अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है.  किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में वाणी पर संयम रखना श्रेयस्कर होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

बुधवार को आपको पार्टनर का साथ मिलेगा. उससे आपको कोई उपहार मिल सकता है. मकर राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा सुखद और सफल रहेगी. आय में बढ़ोतरी के आसार हैं. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है. अलग-अलग स्रोतों से फायदा होने के आसार हैं. कारोबार में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

बुधवार को कोई खुशखबरी मिल सकती है. शाम को पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है. बुधवार को राजनीति से जुड़े लोगों की किस्मत चमक सकती है. घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में जबरदस्त सफलता मिल सकती है. इससे आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा. आपको काफी सराहना मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. आय में बढ़ोतरी के सुखद संयोग बनते दिख रहे हैं. बुधवार को आप भोग-विलास पर अच्छा खर्च करेंगे. सुखी जीवन बिताएंगे. परिवार में तनाव हो सकता है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार अच्छा दिन रहेगा. व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी. बुधवार के दिन मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. आमदनी अच्छी रहेगी. कारोबार-व्यापार में आर्थिक उन्नति हो सकती है. कोई अच्छा समाचार मिलेगा. कार्यक्षेत्र में हालात अनुकूल रहेंगे. बुधवार को आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका लाभ मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी और दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. अगर किसी के साथ लव रिलेशन में हैं तो आपका प्रिय भी आपको ढेर सारी खुशियां देगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार अच्छा दिन रहेगा. व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी. बुधवार के दिन मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. आमदनी अच्छी रहेगी. कारोबार-व्यापार में आर्थिक उन्नति हो सकती है. कोई अच्छा समाचार मिलेगा. कार्यक्षेत्र में हालात अनुकूल रहेंगे. बुधवार को आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका लाभ मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी और दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. अगर किसी के साथ लव रिलेशन में हैं तो आपका प्रिय भी आपको ढेर सारी खुशियां देगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News