Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 1 March 2026: 3 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, व्यापार कर रहें है, तो बरतें सावधानी! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 1 March 2026: 3 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, व्यापार कर रहें है, तो बरतें सावधानी! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 March 2026: आज 1 मार्च 2026 रविवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज का दिन लव लाइफ, करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है, कौन से राशि के लोगों के लिए दिन आज अच्छा है….आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 28, 2026 | 1:15 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है. इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है. आपके दिए हुए उपहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे. ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे. आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा. आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे. आज आपके सारे काम समय से पूरे होंगे , साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा . बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा. आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे. इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी. आपका आर्थिक भी पक्ष मजबूत रहेगा. शाम को किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है. अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है. आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है. आप अपने सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं. जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे. किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं. कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए. सोचे हुए काम पूरे होंगे. किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं. वहाँ आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे. इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा . सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं. आपकेसेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे. इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा. करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे. आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जाएगी.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपका पैसा कहीं अटक सकता है. बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं. किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकते हैं. आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं. कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा. आपके कुछ खास कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे. आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है. आपका कोई नया दोस्त बन सकता है. किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि - वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आपको अचानक धन लाभ होगा. आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएँगी. आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी. अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएँगे. बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि - वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए. किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा. बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कुछ कम रूचि ले सकते हैं. बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए. ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं. खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि - वालों आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे. घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा. उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे. परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा. सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे. आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे. तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि - वालों आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है. आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा. आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं. आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News