Kal ka Rashifal 10 April 2026: किन्हें मिलेगा अचानक धन और किसका होगा पत्नी से झगड़ा
Kal ka Rashifal 9 April 2026 वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है. इस दिन वैशाख माह की कालाष्टमी मनाई जाएगी, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. अशुभ समय भी नोट करें, क्योंकि राहुकाल सुबह 10:47 से 12:22 बजे तक रहेगा. बिजनेस, पढ़ाई, सेहत, कारोबार-व्यापार को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? जानने के लिए पढ़िये मेष से मीन (मेष-Aries, वृषभ-Taurus, मिथुन-Gemini, कर्क-Cancer, सिंह-Leo, कन्या-Virgo, तुला-Libra, वृश्चिक-Scorpio, धनु-Sagittarius, मकर- Capricorn, कुंभ-Aquarius और मीन-Pisces) तक राशि के जातकों का हाल.
मेष दैनिक राशिफल
प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने के आज बहुत अच्छे योग बन रहे हैं. शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं. कुछ चीजों को पाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. शुक्रवार को आप खुद को तनाव रहित महसूस करेंगे. छात्र कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं.
वृषभ दैनिक राशिफल
शुक्रवार के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी तथा मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा. आप किसी व्यक्ति के कारण खुद को काफी परेशान महसूस करेंगे. न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको नुकसान संभव है. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे, सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन दैनिक राशिफल
शुक्रवार का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते आप और आपका पूरा परिवार परेशान हो सकता है. दिनभर बच्चों की चिंता मन में बनी रहेगी, पार्टनर से चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं. शुक्रवार को किसी व्यक्ति को कर्ज देना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा.
कर्क दैनिक राशिफल
शुक्रवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, कुछ नए कार्यों की शुरुआत आपको बड़ी सफलता की ओर ले जाएगी. शुक्रवार को आर्थिक तौर से आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी, किसी नए कार्य का शुभारंभ आप कर सकते हैं.
सिंह दैनिक राशिफल
सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा. शुक्रवार को किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी. शुक्रवार का दिन आपके लिए शानदार कहा जा सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी. छात्र किसी बड़े निर्णय को अपने जीवन में ले सकते हैं, जिससे जीवन परिवर्तित हो सकता है.
कन्या दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश शुक्रवार को ना करें वरना आर्थिक नुकसान संभव है. शुक्रवार का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा. व्यर्थ के कार्यों में शुक्रवार को आपको उलझन पड़ सकता है, जिस कारण आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी. शुक्रवार को परिवार में आपके व्यवहार के कारण लोग आपके प्रति नेगेटिव विचार बना सकते हैं। परिवार से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.
तुला दैनिक राशिफल
आप किसी नए कार्य के सिलसिले में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं. शुक्रवार का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. शुक्रवार का दिन तुला राशि के जातकों लिए ठीक-ठाक रहेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी व्यर्थ के विवाद से दूर रहें वाणी पर संयम रखें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ प्राप्त होगा. प्रॉपर्टी वाहन भूमि खरीदने का आज अच्छा योग बनेगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा. आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.
धनु दैनिक राशिफल
शुक्रवार के दिन परिवार के साथ आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं. शुक्रवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है. नौकरी में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी, कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है. आपका कोई विशेष कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन आनंद से भरा रहेगा.
मकर दैनिक राशिफल
शुक्रवार का दिन आपका परेशानियों से भरा रह सकता है. मौसम का मिजाज बदल रहा है, ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है. आर्थिक तौर से शुक्रवार का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता. कारोबार-व्यापार में फायदा, लेकिन कोशिश करें कि निवेश अधिक नहीं करें.
कुंभ दैनिक राशिफल
न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद को लेकर आप परेशान नजर आएंगे. शुक्रवार का आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है. अपने किसी सहयोगी व्यक्ति रिश्तेदार से आपको बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है. सेहत को लेकर परिवार में चिंता बनी रहेगी.
मीन दैनिक राशिफल
परिवार के साथ आप शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा बिताने वाले हैं. शुक्रवार को मीन राशि के जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, साथ ही अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे. कार्यक्षेत्र में आर्थिक तौर से बड़ी मदद आपको मिल सकती है, जिस कारण आपको ही बड़ा निर्णय ले सकते हैं.